लाइफस्टाइल

क्या आप भी बिना धोए पहनते हैं नए कपड़े? तो अभी से हो जाएं सावधान, नहीं तो उठाने पड़ेंगे ये नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 8, 2025, 01:29 PM IST

नए कपड़े खरीदने का शौक भला किसे नहीं होगा। ऐसे में आपने देखा भी होगा कि ज्यादातर लोग नए कपड़े खरीदते ही उसे पहन लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिना धोए नए कपड़े पहनने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

Image

Untitled design

बहुत से लोग नए कपड़े खरीदते ही उन्हें तुरंत पहन लेते हैं, यह सोचकर कि वे साफ और पहनने लायक हैं। लेकिन कभी कभी नए कपड़ों को बिना धोए पहनना स्किन एलर्जी का कारण बन सकता है। नए कपड़ों को बिना धोए पहनने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं हो सकती है। चलिए जानते हैं कि बिना धोए नए कपड़े पहनने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

बैक्टीरिया और कीटाणु

आपके नए कपड़े दुकान तक पहुंचने से पहले कई हाथों से गुज़रते हैं। आजमाए जाते हैं, जिससे उन पर पसीना, त्वचा की कोशिकाएं और बैक्टीरिया लग जाते हैं। इसकी वजह से इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसकी वजह से स्किन पर रेडनेस, एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है।

अनहाइजीनिक

कपड़ों को बिना धोए पहन लेना अनहाइजीनिक होता है। अगर आप हाइजीन का ध्यान रखना चाहते हैं तो कपड़ों को धोने के बाद ही इस्तेमाल करें।

रासायनिक अवशेष

नए कपड़ों में अक्सर निर्माण प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल होने वाले रसायन जैसे कि फॉर्मलाडेहाइड, एजो-डाई (azo-dyes), और एंटी-फंगल एजेंट लगे होते हैं। ये रसायन कपड़ों को रिंकल फ्री रखने, सिकुड़ने से बचाने और रंगों को चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में त्वचा के संपर्क में आने पर एलर्जी, त्वचा में जलन का कारण बन सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article