Liquid Vs Gel Eyeliner: मेकअप की दुनिया में आईलाइनर एक बहुत ही जरूरी प्रोडक्ट है जो आंखों को एक ड्रामेटिक और परफेक्ट लुक देता है। हर मेकअप लवर ब्यूटी क्वीन को आईलाइनर के बारे में खासा खबर होनी ही चाहिए। बता दें कि वैसे तो मार्केट में बहुत सारे तरह के आईलाइनर्स होते हैं लेकिन दो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले आईलाइनर्स की लिस्ट में जेल और लिक्विड लाइनर बेस्ट होते हैं। हालांकि कई गर्ल्स इन दोनों के बीच का फर्क नहीं जानती होंगी, इस लिस्ट में क्या आपका नाम भी शामिल है? तो यहां देखें कि आखिर जेल आईलाइनर और लिक्विड आईलाइनर में क्या अंतर है?
What is The Difference Between Gel And Liquid Eyeliner
जेल और लिक्विड आईलाइनर दोनों आँखों को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन इनकी टेक्सचर, अप्लीकेशन और फिनिश में काफी अंतर होता है।
किस आईलाइनर को कैसे लगाते हैं ?
- जेल आईलाइनर: ये वाला आईलाइनर एक क्रीमी और स्मूद टेक्सचर होता है, जिसे ब्रश या एंगल्ड ब्रश की मदद से लगाया जा सकता है। ये लाइनर काफी आसानी से ब्लेंड हो जाता है और स्मोकी इफेक्ट के लिए बेस्ट है। तो अगर आप स्मोकी आई इफेक्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो जेल बेस्ड लाइनर यूज करें।
- लिक्विड आईलाइनर: इस वाले आईलाइनर की कंसिस्टेंसी पतली और वाटर-बेस्ड होती है। इसे आमतौर पर फाइन-टिप ब्रश या फेल्ट टिप एप्लीकेटर के साथ लगाया जाता है। ये शार्प लाइन्स बनाने के लिए बेस्ट होता है।

Gel Eyeliner
कौन सा आईलाइनर ज्यादा देर टिकता है?
- जेल आईलाइनर: यह ज्यादा देर तक चलता है और पानी या पसीने से आसानी से नहीं धुलता। अगर प्राइमर के साथ लगाया जाए, तो यह पूरे दिन टिका रह सकता है।
- लिक्विड आईलाइनर: कुछ लिक्विड आईलाइनर वाटरप्रूफ होते हैं, लेकिन अगर ठीक से सेट न किया जाए, तो ये स्मज होकर फैल सकता है या लाइट हो सकता है।
कौन सा आईलाइनर लगाने में ज्यादा आसान है?
- जेल आईलाइनर: आईलाइनर लगाना वैसे काफी ट्रिकी काम हो सकता है। वहीं बिगिनर्स के लिए जेल वाला लाइनर यूज करना कम मुश्किल हो सकता है। हालांकि इसको यूज कर सही शेप देने के लिए ब्रश स्किल्स की जरूरत होती है।
- लिक्विड आईलाइनर: लिक्विड आईलाइनर एक्सपर्ट्स के लिए बेहतर है, क्योंकि इसमें शार्प विंग्ड लाइन बनाना आसान होता है। लेकिन बिगिनर्स को इसे हैंडल करने में दिक्कत हो सकती है।

Liquid Eyeliner
फिनिश
- जेल आईलाइनर: ये वाला आईलाइनर मैट से लेकर शाइनी फिनिश तक देने के लिए बेस्ट है। वहीं इसे आसानी से स्मोक आउट किया जा सकता है।
- लिक्विड आईलाइनर: ज्यादातर ग्लॉसी और डार्क फिनिश देता है, जो बोल्ड लुक के लिए परफेक्ट है।
दोनों ही तरह के आईलाइनर्स अपने अपने अंदाज में बेस्ट हैं, हालांकि इन्हें लगाने का सही तरीका आना चाहिए।
