लाइफस्टाइल

Desi Pancake Recipe: बिना अंडा-मैदा से बनेगा देसी पैनकेक, नाश्ते के लिए नोट कर लें 10 मिनट वाली शानदार रेसिपी

Desi Pancake Recipe (देसी पैनकेक रेसिपी, पैनकेक कैसे बनता है): नाश्ते में देसी स्टाइल वाले पैनकेक बनाने हैं, तो ये वाली बिना अंडा और मैदा वाली रेसिपी काम की हो सकती है। देखें पैनकेक कैसे बनता है, रेसिपी इन हिंदी, नाश्ते में क्या खाएं।

Image

Desi Pancake Recipe in Hindi (Photo Credit - Canva)

Desi Pancake Recipe (देसी पैनकेक रेसिपी, पैनकेक कैसे बनता है): सुबह के टाइम पर हर घर में भागदौड़ होती ही है, बच्चों के टिफिन से लेकर, ऑफिस, ब्रेकफास्ट आदि के लिए समय निकालना मुश्किल है। ऐसे में अगर आप सुबह के नाश्ते के लिए कोई सिंपल, टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी तलाश रहे हैं। तो ये वाली देसी पैनकेक की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। वैसे तो पैनकेक विदेशी नाश्ते की डिश है, लेकिन इसमें कुछ देसी चीजें मिलाकर आप इसे पौष्टिक और अपने स्वाद वाला बना सकते हैं।

पैनकेक कैसे बनता है

सामग्री

  • 1/2 कप सूजी (सेमोलिना)
  • 1/4 कप दही

  • 1/4 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच चीनी (या स्वादानुसार)
  • 1 चुटकी बेकिंग सोडा
  • तेल या घी
  • पैनकेक बनाने की विधि

    स्वादिष्ट देसी पैनकेक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और पानी को अच्छे से मिला लेना है। फिर आपको इसे करीब 5 मिनट के लिए अलग रख देना है, ताकि ये घोल अच्छे से फूल जाए और गाढ़ा हो जाए। फिर एक बार जब घोल सेट हो जाए तो आपको इसमें बेकिंग सोडा, चीनी मिलानी है। फिर एक नॉन स्टिक पैन पर अच्छे से बड़ा चम्मच घोल फैला दें और सेंक लें, इसे आप तेल या घी किसी से भी सेंक सकते हैं। और बस अच्छे से फ्लिप करके दोनों तरफ से अपने देसी पैनकेक को सुनहरा होने दें। एक बार जब दोनों तरफ से अच्छे से पक जाए, फिर आप इसको शहद, फल आदि के साथ गर्मा गर्म सर्व कर सकते हैं।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article