लाइफस्टाइल

Deshbhakti Shayari in Hindi: खुशनसीब होता है वो खून.... वीरों की याद में आंखें नम कर देंगी ये पंक्तियां, भेजें ये विशेज, इमेजेस, कोट्स और शायरी

Deshbhakti Shayari in Hindi (कारगिल विजय दिवस शायरी) : 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। ये दिवस भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। यहां देखें शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शायरी और देश भक्ति की इन पंक्तियों के साथ बहादुर जांबाजों को नमन करें। भेजें ये विशेज इमेजेस, कोट्स और शायरी

Image

Kargil Vijay Diwas 2023: Deshbhakti Shayari in Hindi

Deshbhakti Shayari in Hindi (कारगिल विजय दिवस शायरी) : भारत माता के वीर सपूतों की बहादुरी और शहादत का प्रतीक है हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस। 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध का अंत हुआ था। 60 दिन तक चले इस युद्ध में भारत को विजय प्राप्त हुई थी लेकिन भारत माता की रक्षा में इसके कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन जवानों की शहादत को नमन करने के लिए आप यहां शहीदों के लिए देशभक्ति की भावना से भरी शायरी देख सकते हैं।

Kargil Vijay Diwas Shayari in Hindi

क्या मोल लग रहा है शहीदों के खून का

मरते थे जिन पे हम वो सजा-याब क्या हुए

-साहिर लुधियानवी

जब देश में थी दीवाली, वो खेल रहे थे होली

जब हम बैठे थे घरों में, वो झेल रहे थे गोली

-कवि प्रदीप

Shayari for Martyrs

मौत एक बार जब आना है तो डरना क्या है

हम इसे खेल ही समझा किए मरना क्या है

- अशफाकउल्ला खां

Shayari for Martyrs

Shayari for Martyrs

आओ झुक कर सलाम करें उनको

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है

खुशनसीब होता है वो खून

जो देश के काम आता है

जय हिंद जय शहीद

Shaheedon ke liye Shayari

हो वतना वे, मेरे वतना वे

तेरा मेरा प्यार निराला था

कुर्बान हुआ तेरी अस्मत पे

मैं कितना नसीबों वाला था

Shaheedon ke liye Shayari

Shaheedon ke liye Shayari

Shaheedon ke liye Shayari in Hindi

जब तुम शहीद हुए थे

तो ना जाने कैसे तुम्हारी मां सोई होगी

एक बात तो तय है

तुम्हे लगने वाली गोली भी सौ बार रोई होगी

Shaheedon ke liye Shayari in Hindi

Shaheedon ke liye Shayari in Hindi

कभी कड़ाके की ठंड में ठिठुर के देखना

कभी तपती धूप में चलके देखना

कैसे होती है हिफाजत अपने देश की

जरा सरहद पर जाकर देखना

Kargil Vijay Diwas Shayari

प्रेम गीत कैसे लिखूं

जब चारों तरफ गम के बादल छाए हैं

नमन है उन वीर शहीदों को

जो तिरंगा ओढ़ के आए हैं

Kargil Vijay Diwas Shayari 1

Kargil Vijay Diwas Shayari 1

Kargil Vijay Diwas Shayari

Kargil Vijay Diwas Shayari

जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई

मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता।

नोटों में लिपट कर, सोने में सिमट कर मरे हैं कई

मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता।

Deshbhakti Shayari in Hindi

Deshbhakti Shayari in Hindi

Deshbhakti Shayari in Hindi

आज वसुधा पर बिछी है लाल चादर

और तिरंगा ओढ़े कोई सो रहा है

देश की सीमाओं को सुरक्षित कर

मां का लाल अब आराम कर रहा है।

Kargil Vijay Diwas Images Download

मैं हूं भारतीय सेना का वीर जवान,

कभी नहीं झुकने दूंगा भारत का मान,

तिरंगा है मेरी आन, बान शान,

कभी नहीं होने दूंगा भारत का अपमान।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article