लाइफस्टाइल

300 करोड़ पार पहुंची धुरंधर तो सास-ननद संग कहां मनाया दीपिका ने जश्न, देसी सूट में लगीं प्यारी, इस चीज ने सेट किया ट्रेंड

Deepika Padukone, दीपिका पादुकोण : बॉलीवुड ब्यूटी दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने एक वायरल सूट लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं। प्रेगनेंसी के बाद दीपिका कम ही मीडिया के सामने स्पॉट होती हैं, ऐसे में दीपिका का ये देसी लुक काफी पसंद किया जा रहा है। देखें दीपिका पादुकोण फोटो, सूट सलवार डिजाइन, लेटेस्ट कुर्ती सूट फोटो।

Image

Deepika Padukone

Deepika Padukone, दीपिका पादुकोण : बॉलीवुड की सुपरस्टार और एवरग्रीन ब्यूटी दीपिका पादुकोण बिटिया दुआ के जन्म के बाद से ही मीडिया से थोड़ा दूर रहने लगी हैं। हालांकि जब जब भी दीपिका किसी इवेंट के लिए पहुंचती हैं, उनकी एक झलक ही फैंस के दिल का करार चुरा लेती है। बेशक ही इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, दरअसल हाल ही में दीपिका अपनी सास अंजू और ननद रितिका संग कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। जहां की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां लूटी हैं। दीपिका ने कॉन्सर्ट के लिए खास ट्रेडिशनल और हैवी रॉयल लुक वाला सलवार सूट पहना था। जिसमें वे बेशक ही ससुराल की पक्की बहुरानी लग रही थीं।

ऐसा था दीपिका का लेटेस्ट सूट लुक

पति रणवीर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 के 300 करोड़ पार करने के बाद से ही मीडिया की नजर दीपिका पर टिकी हुई है। ऐसे में दीपिका का कॉन्सर्ट में जाकर सास और ननद के साथ एन्जॉय करना और क्वालिटी टाइम बिताना भी नेटिजन्स को काफी पसंद आ रहा है। दीपिका मुबंई में होस्ट हुए सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। जहां पर बॉलीवुड के अन्य कई सेलेब्स भी मौजूद थे।

क्लासिकल म्यूजिक सुनने पहुंची दीपिका ने इवेंट के लिए एकदम ही देसी और ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट किया था। दीपिका ने कॉन्सर्ट के लिए सूट पहना हुआ था। सिंपल स्टाइलिंग, मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज ने दीपिका के इस लुक मॉडर्न गर्ल्स का फेवरेट बना दिया है।

दीपिका का लेटेस्ट सूट सलवार डिजाइन

दीपिका पर वैसे तो हर रंग की खिलता है, लेकिन लेटेस्ट लुक में मिसेज रणवीर सिंह ने जो टिशू सिल्क फैब्रिक का मरून शाइन वाला कुर्ता सलवार सेट पहना हुआ था। वो बहुत ही ज्यादा प्यारा लग रहा है, सादगी में भी दीपिका इस लुक में एकदम क्लासिक फैशन क्वीन लग रही थीं।

Deepika Padukone (1)

Deepika Padukone (1)

दीपिका ने गोल गले के साथ बटन डिजाइन वाला हैवी गोल्डन जरी एम्ब्रॉयडरी वाला फ्रॉक स्टाइल कुर्ता पहना हुआ था। इस कुर्ते पर लाल के साथ साथ नीले रंग का भी कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन था, जो काफी यूनीक और अच्छा लगा। कुर्ती के साथ दीपिका ने कंधे पर शॉल की तरह सिंपल और सुंदर सा मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। जिसका बेल-बूटी के डिजाइन वाला बॉर्डर काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

इस पाकिस्तानी चीज का सेट किया ट्रेंड

ट्रेडिशनल कुर्ता के साथ दीपिका ने बॉटम में पाकिस्तानी स्टाइल की स्ट्रेट कट पटियाला सलवार पहनी हुई थी। दीपिका की सलवार पर भी हैवी कुर्ती से मैच करता हुआ गोल्डन जरी एम्ब्रॉयडरी का वर्क किया हुआ था। पाकिस्तानी लड़कियां खासतौर से ऐसी बूटी पैटर्न की बॉटम पहनना पसंद करती हैं। दीपिका पर इस तरह का सूट सलवार लुक काफी खिल रहा है।

Deepika Padukone (2)

Deepika Padukone (2)

सलवार सूट के साथ दीपिका ने हाथ में लग्जरी हैंडबैग किया था। थोड़े से मैसी लुक वाला बन और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ दीपिका ने अपना लुक कम्पलीट किया था।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article