लाइफस्टाइल

Hair Mask: होली के बाद अभी तक रूखे बेजान हैं बाल, लगा लें ये कंडिशनिंग मास्क, दही में ये दो चीज मिलाकर करें तैयार

Hair Conditioning Mask: होली के जिद्दी रंग से अगर बाल अभी तक खराब लग रहे हैं तो इनमें चमक लौटाने का एक तरीका आपको हम यहां बता रहे हैं। दही को तो बालों के लिए वरदान माना जाता ही है। रसोई में रखी दो और चीजें मिलाकर दही के साथ हेयर मास्क बनाएं और बालों में लगाएं। देखें बाल दोबारा से कैसे सुंदर और सिल्की बन जाते हैं।

Image

दही का ये मास्क दूर करेगा बालों का रूखापन

Best Conditioning Mask For Healthy Hair: होली का रंग चेहरे से तो किसी तरह उतर जाता है, लेकिन बालों में अटका रंग कई दिनों तक परेशान करता रहता है। कई लोग त्योहार के बाद यही सोचते रह जाते हैं कि अब इन जिद्दी रंगों को हटाएं कैसे-वो भी बिना बालों को नुकसान पहुंचाए। दरअसल आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंगों में ऐसे केमिकल होते हैं जो स्कैल्प को रूखा कर देते हैं और बालों की चमक छीन लेते हैं। अगर सही तरीके से देखभाल की जाए तो रंग भी निकल जा सकता है और बाल भी पहले जैसे मुलायम महसूस हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं दही में कौन सी दो चीजें मिलाकर आप इस मास्क को तैयार कर सकते हैं।

कंडिशनिंग मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • दो बड़े चम्मच मेथी दाने
  • आधी कटोरी ताजा दही
  • एक चम्मच शहद या नींबू का रस

दही वाला बालों का मास्क बनाने कि विधि

  1. मेथी के दानों को रात भर साफ पानी में भिगोकर रखें ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं। सुबह उठकर उस पानी को निकाल दें और भीगे हुए मेथी दानों को मिक्सर या सिलबट्टे की मदद से बारीक पीस लें।
  2. अब इस पिसी हुई मेथी में ताज़ा दही मिलाकर एक गाढ़ा और मुलायम पेस्ट तैयार करें।
  3. यदि आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे या बेजान हैं तो इसमें थोड़ा सा शहद मिलाना फायदेमंद रहेगा, क्योंकि शहद बालों को नमी देता है।
  4. वहीं अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस कि भी मिला सकते हैं।
  5. पेस्ट तैयार होने के बाद इसे धीरे-धीरे पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं।

हेयर मास्क को लगाने का तरीका

  1. सबसे पहले बालों को हल्के शैंपू से अच्छी तरह धो लें ताकि स्कैल्प साफ हो जाए और मास्क अच्छी तरह काम कर सके।
  2. तैयार पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिर तक अच्छी तरह से लगाएं। लगाते समय उंगलियों से हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें ताकि पोषक तत्व जड़ों तक पहुंच सकें।
  3. इसके बाद बालों को शावर कैप या साफ तौलिए से ढक लें। इससे मास्क सूखेगा नहीं और बालों में अच्छी तरह से असर करेगा।
  4. मास्क को लगभग 30–45 मिनट तक बालों में लगा रहने दें ताकि बालों को पूरा पोषण मिल सके।
  5. आखिर में बालों को हल्के शैंपू से धो लें। इस मास्क के बाद आमतौर पर कंडीशनर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती, क्योंकि बाल पहले से ही मुलायम और स्मूद हो जाते हैं।

बालों के लिए ये मास्क क्यों हैं फायदेमंद

  • बाल झड़ने को रोकता है: मेथी में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल हेल्दी दिखने लगते हैं।
  • डैंड्रफ दूर करता है: दही में हल्की प्राकृतिक एसिडिटी होती है जो स्कैल्प को साफ रखने में मदद करती है। इससे रूसी कम होती है और सिर की त्वचा स्वस्थ रहती है।
  • बाल घने और लंबे बनाता है: मेथी और दही में मौजूद प्रोटीन बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं, जिससे बाल धीरे-धीरे घने और लंबे होने लगते हैं।
  • चमक और नरमी लाता है: यह मास्क बालों को गहराई से पोषण देता है। इससे रूखे और बेजान बाल मुलायम, स्मूद और चमकदार बन जाते हैं।
  • सभी बालों के लिए सुरक्षित: इस मास्क में कोई केमिकल नहीं होता। यह पूरी तरह प्राकृतिक है, इसलिए लगभग हर प्रकार के बालों पर ये सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस मास्क को हफ्ते में लगभग 2-3 बार लगाएं। आपको एक महीने में ही फर्क दिखने लगेगा। और आपके बाल पहले से चमकदार, घने और मजबूत हो जाएंगे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं। टाइम्स नेटवर्क इस जानकारी की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article