लाइफस्टाइल

Curd Facial: चेहरे पर लगाएं बस 2 चम्मच दही और फिर देखें कमाल, बेदाग होगा चेहरा तो लोग पूछेंगे खूबसूरती का राज

How To Do Curd Facial: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ दही को चेहरे पर लगाकर आप सुंदर, बेदाग और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। असल में दही आपकी स्किन के लिए बेस्ट होता है। अगर आप इसे सही से इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं तो यहां से दही फेशियल करने की सही विधि और फायदे जान सकते हैं।

Image

how to do curd facial at home

How To Do Curd Facial: आज के दौर में धूप-धूल, प्रदुषण और बिगड़ती लाइफस्टाइल ने लोगों से चेहरे की रौनक ही छीन ली है। ऐसे में स्किन को सुधारने के लिए लोग पार्लर और ब्यूटी ट्रिटमेंट का सहारा लेते हैं। हालांकि, ये आपका बजट बिगाड़ देती है और कुछ खास असर भी नजर नहीं आता। वहीं, अगर आप होम रेमेडी यानी घरेलू उपाय आजमाते हैं तो सस्ते में आपको बेहतर रिजल्ट्स मिलते हैं। ऐसा ही एक घरेलू उपाय दही भी है। दही सिर्फ खाने ही नहीं बल्कि स्किन की सुंदरता को बढ़ाने के भी काम आता है। दही को चेहरे पर लगाकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। ये आपके चेहरे से दाग-धब्बे भी दूर कर देता है और चेहरे पर ग्लो लेकर आता है।

दही से फेशियल करने की सामग्री-

1. दही

2. शहद

3. हल्दी

4. नींबू का रस

दही से फेशियल करने की विधि-

दही से फेशियल करने का सबसे पहला स्टेप क्लींजिंग है। चेहरे को किसी अच्छे से क्लींजर से साफ करें।

अब इसके बाद एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच दही डालें और इसमें शहद, हल्दी और नींबू का रस मिलाएं।

फिर आपको इन सबको अच्छे से मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर अच्छे से मसाज करना है। कम से कम 2 से 3 मिनट के लिए मसाज करें।

अब दही की एक पतली परत चेहरे पर लगी रहने दें और इसे 15 से 20 मिनट पर छोड़कर सूखने देँ।

जब आपको लगे कि चेहरे पर कसावट आ रही है और ये सूख गया है तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

आखिर में आपको एक अच्छा मॉइस्चराइजर चेहरे पर लगाना है।

दही से फेशियल करने के फायदे-

दही से फेशियल करने पर चेहराे का रुखापन दूर होता है। साथ ही आपका चेहरे ग्लो करता है। दही आपके स्किन से दाग-धब्बे और मुंहासे को दूर करने में मदद करता है और चेहरे की रंगत सुधरकर इसे बेदाग और खूबसूरत बनाता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article