लाइफस्टाइल

Cucumber Sabzi Recipe: खीरे से अब सलाद ही नहीं सब्जी भी बनेगी लाजवाब, फटाफट नोट करें खीरे की सब्जी की ये जबरदस्त रेसिपी

Kheere Ki Sabji Recipe: खीरा खाना तो हर किसी को पसंद है। लोग खीरे से सलाद से लेकर रायते तक, सब बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी खीरे की सब्जी खाई है? यहां से आप खीरे की सब्जी की जबरदस्त रेसिपी देख सकते हैं। ये रेसिपी नोट करके आप अपनी फैमिली को भी कुछ नया ट्राई करना सकते हैं।

Image

kheere ki sabji kaise banti hai

Kheere Ki Sabji Recipe: खीरा तो हेल्थ के लिए बेस्ट होता है। गर्मियों में इसकी डिमांड तो और भी ज्यादा बढ़ जाती है। खीरा खाने का हर किसी का अलग तरीका है। कोई इसे रायता बनाकर खाता है तो कुछ लोग इसे सलाद में खाते हैं। वहींं कई लोगों को तो खीरे का जूस ही पसंद आता है। लेकिन शायद ही किसी ने खीरे की सब्जी टेस्ट की होगी। अगर आपको कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का मन है तो आप यहां दिए तरीके से खीरे की सब्जी बना सकते हैं। यहां दी गई रेसिपी बेस्ट है और यकीनन आपको पसंद आएगी।

खीरे की सब्जी बनाने की सामग्री-

खीरा – 3 मध्यम आकार के (छिले और छोटे टुकड़ों में कटे हुए)

सरसों का तेल – 1.5 टेबलस्पून

राई – 1/2 छोटा चम्मच

हींग – 1 चुटकी

हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)

अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच (या नींबू रस 1 चम्मच)

नमक – स्वाद अनुसार

हरा धनिया – गार्निश के लिए

खीरे की सब्जी बनाने की विधि-

खीरे की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। चाहें तो बीज हटा सकते हैं। अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। जब धुआं उठने लगे आंच धीमी करें। उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे, हींग, हरी मिर्च और अदरक डालें। कुछ सेकंड भूनें। अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें और मसाले को 10 सेकंड भून लें। अब कटे हुए खीरे डालें, नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। ढककर धीमी आंच पर 6 से 8 मिनट तक पकाएं जब तक खीरा थोड़ा नरम हो जाए लेकिन पूरी तरह मसल न जाए। अब अमचूर पाउडर या नींबू रस मिलाएं और 1 मिनट और पकाएं। ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और सब्जी को गरमागरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article