Cucumber Hair Mask: गर्मियों के मौसम में स्किन के साथ साथ बालों से भी जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती है। तेज धूप, धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से बाल बेजान और बिखरे से हो जाते हैं। इस वजह से स्कैल्प ऑयली हो जाती है और डैंड्रफ का कारण बनती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ समय फिर से बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में खीरे का मास्क इस्तेमाल कर आप बालों से जुड़ी समस्याएं दूर कर सकते हैं। प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, कार्ब्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खीरा बालों को कई फायदे पहुंचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको खीरे का हेयर मास्क बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही आपको बताएंगे कि ये बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है।
ऐसे तैयार करें खीरे का हेयर मास्क
खीरे और अंडे का मास्क
बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप खीरा और अंडा से बना मास्क लगा सकते हैं। इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले खीरे का पेस्ट तैयार कर लें, अब इसमें जैतून का तेल और अंडा मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
खीरे और दही का मास्क
हेयर प्रॉब्लम दूर करने में खीरा और दही का मास्क भी बेहद कारगर माना जाता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए खीरे का पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच दही, सेब का सिरका मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें। लगभग 30 मिनट बाद आप अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द रिजल्ट दिखेगा।
खीरे का शैंपू
वहीं हेयर प्रॉब्लम दूर करने के लिए आप खीरे के शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस शैंपू को तैयार करने के लिए एक बाउल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच ग्रीन टी, 2 चम्मच खीरे का पेस्ट मिलाएं। इसके बाद इसमें टी-ट्री ऑयल मिलाएं और फिर अब इसमें 1 चम्मच लिक्विड कैस्टील सोप मिलाएं। इसके बाद इस शैंपू से बालों को धो लें।
