लाइफस्टाइल

Happy Makar Sankranti: इन खास मैसेज से अपने दोस्‍तों और परिजनों को दें मकर संक्रांति की शानदार Wishes

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 02:21 PM IST

Makar Sankranti 2023 Wishes In Hindi: हर साल मकर संक्रांति का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति में अब आने में अब मात्र गिने-चुने ही दिन बचे हैं। ऐसे में आप इन चुनिंदा मैसेज से अपने दोस्‍तों और परिजनों को मकर संक्रांति की बधाई दे सकते हैं।

Image

अपनों को इन चुनिंदा मैसेज से दें मकर संक्रांति की बधाई

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्‍तर भारत में मकर संक्रांति को को कहा जाता है खिचड़ी
  • दक्षिण भारत में पोंगल के रूप में मनाया जाता है मकर संक्रांति
  • मकर संक्रांति से पहले अपनों को दें त्‍योहार की बधाई


Makar Sankranti 2023 Wishes In Hindi: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर पूरे देश में हर साल मकर संक्रांति का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्‍योहार को उत्‍तर भारत के लोग जहां ‘खिचड़ी’ के नाम से जानते हैं, तो वहीं दक्षिण भारत के लोग इसे ‘पोंगल’ के नाम से बुलाते हैं। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति में अब आने में अब मात्र गिने-चुने ही दिन बचे हैं। मकर संक्रांति में लोग अपने परिजनों और दोस्‍तों को कुछ दिन पहले से ही शुभकामनाएं भेज कर इस त्‍योहार की बधाई देते हैं। ऐसे में आप भी अगर अपने सगे-संबंधियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां पर आपको कई शानदार मैसेज मिल जाएंगे।

मीठी बोली, मीठी जुबान

मकर संक्रांति पर यही है पैगाम

मकर संक्रांति 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।

सूरज की राशि बदलने के साथ बदलेगी बहुतों की किस्मत

यह साल का ऐसा पहला पर्व होगा, जो खुशियों से भरा होगा।

हैप्पी संक्रांति 2023

काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी

टूटे ना कभी डोर विश्वास की

छू लो आप जिन्दगी की सारी कामयाबी

जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

तिलकुट की खुशबू दही-चिवड़ा की बहार आया,

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार आया।

Happy Makar Sankranti 2023

मन में सपनों को संजो कर, उड़ाएंगे पतंग आसमान में

यह ऐसी भरेगी उड़ान, जो जीवन में भर देगी खुशियों की तरंग।

Happy Makar Sankranti 2023

तिल हम हैं और गुड़ हैं आप

मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप

मकर संक्रांति से हो रही है इस साल की शुरुआत

आपको मुबारक हो मकर संक्रांति का त्यौहार।

इस दिल के धड़कन से पहले, दोस्तों को दोस्ती से पहले

खुशी को गम से पहले, प्यार को मोहब्बत से पहले

सबसे पहले आपको हैप्पी मकर संक्रांति 2023

पतंग जानती है कि, उसका अंत कचरे में होना है

लेकिन उसके पहले, आसमान छूकर दिखाना है

जिंदगी भी बस यही चाहती है, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।

आपके जीवन में हर पल सुनहरे फूल खिले, ना हो कांटों का सामना

आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे, संक्रांति पर यही है शुभकामना।

त्यौहार नहीं होता है अपना पराया,

त्यौहार वही जिसे सबने मनाया,

तो मिला के गुड़ में तिल,

पतंग संग उड़ जाने दो दिल,

आप सभी को हैप्पी मकर संक्रांति।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article