Coffee For Skin Care: कॉफी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्किन केयर रूटीन में कॉफी को शामिल कर कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चेहरे पर कॉफी लगाने से क्या होता है।
बेहतरीन एक्सफोलिएंट
कॉफी के बारीक दाने नेचुरल एक्सफोलिएंट का काम करते हैं। ये त्वचा से डेड स्किन सेल्स (dead skin cells) और गंदगी को रिमूव करने में में मदद करते हैं, जिससे त्वचा साफ,शाइनी और ग्लोइंग दिखती है। यह रोमछिद्रों (pores) को खोलने में भी सहायक है।
सूजन कम करे
कॉफी में मौजूद कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और रक्त वाहिकाओं को फैलाता है। यह आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरे को कम करने में मददगार साबित होता है। कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड भी सूजन को कम करने में सहायक है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
कॉफी में पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे झुर्रियों और फाइन लाइन्स का कारण बनते हैं।
मुंहासे और दाग-धब्बे करे कम
कॉफी मेंनेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण रेडनेस और सूजन को कम करते हैं। एक्सफोलिएटिंग क्रिया बंद रोमछिद्रों को खोलती है और अतिरिक्त तेल को हटाती है, जिससे मुंहासे कम होते हैं।
