लाइफस्टाइल

Christmas Tree Cake Designs: क्रिसमस ट्री वाला केक काटकर खुश होंगे बच्चे, देखें क्रिसमस वाले मॉर्डन केक के नए-नए डिजाइन

Christmas tree Cake Designs: क्रिसमस की पार्टी हो और केक न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इस साल क्रिसमस की पार्टी में क्रिसमस ट्री वाले केक की खूब डिमांड रहने वाली है। यहां से आप क्रिसमस ट्री केक के अलग-अलग डिजाइन देख सकते हैं और इन्हें ऑर्डर देकर बनवा सकते हैं।

Image

क्रिसमस ट्री केक डिजाइन (pic credit: pinterest)

Christmas tree Cake Designs: क्रिसमस का दिन आज है और इसकी धूम देखने को मिल रही है। आज पार्टियां होंगी। इन पार्टियों में एक ही चीज सबसे ज्यादा कॉमन होती है, वो है क्रिसमस का केक। केक के बिना क्रिसमस की पार्टी अधूरी है। केक को लेकर वैसे तो हर किसी की अलग-अलग पसंद है, लेकिन क्रिसमस ट्री वाला केक सबका फेवरेट है। इसलिए तो हम यहां पर क्रिसमस ट्री वाले केक के ही सुंदर डिजाइन्स लेकर आए हैं।

Cake Designs For Christmas Party-

रेड वेलवेट क्रिसमस केक डिजाइन (pic credit: pinterest)

रेड वेलवेट क्रिसमस केक डिजाइन (pic credit: pinterest)

क्रिसमस ट्री वाला केक अगर रेड वेलवेट फ्लेवरल में और तीन से चार तल्ले यानी फ्लोर वाला हो तो मजा ही आ जाता है। ये केक कम से कम 3 से 4 किलो के बनते हैं। आप इस डिजाइन की फोटो सेव करके सेम टू सेम केक बनवा सकते हैं।

वनिला क्रिसमस ट्री केक डिजाइन (pic credit: pinterest)

वनिला क्रिसमस ट्री केक डिजाइन (pic credit: pinterest)

अगर आपको वनिला फ्लेवर केक पसंद है तो आपको क्रिसमस ट्री वाले इस केक को बनवाना चाहिए । इस डिजाइन में क्रिसमस ट्री भी है और वनिला का अच्छा फ्लेवर भी मिलने वाला है। ये केक आधा किलो में भी बन जाते हैं।

यूनिक क्रिसमस ट्री केक डिजाइन (pic credit: pinterest)

यूनिक क्रिसमस ट्री केक डिजाइन (pic credit: pinterest)

अगर आपको कपकेक स्टाइल वाले क्रिसमस ट्री केक की तलाश है तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इस डिजाइन में कम से कम 20 कपकेक को एक जगह रखकर ऊपर से आइसिंग की जाती है और क्रिसमस ट्री का शेप दिया जाता है।

बड़े साइज का क्रिसमस ट्री केक डिजाइन (pic credit: pinterest)

बड़े साइज का क्रिसमस ट्री केक डिजाइन (pic credit: pinterest)

अगर आप बड़े साइज के केक की तलाश में हैं तो आपको ऐसा क्रिसमस ट्री वाला केक खरीदना चाहिए। इस केक में आइसिंग भी ज्यादा होती है और आप अपने पसंद का फ्लेवर भी जोड़वा सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article