Christmas Special Cake 2023: देशभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार सबके लिए खुशियां लेकर आता है। खासतौर पर बच्चों को तो इस दिन का ब्रेसब्री से इंतजार रहता है। इस खास दिन पर गिफ्ट्स मिलने और टेस्टी-टेस्टी केक खाने का सभी को इंतजार रहता है। अब सैंटा को आ नहीं सकते, इसलिए अपने बच्चों की उम्मीद को पूरा करने के लिए मम्मियां घर पर क्रिसमस पार्टी प्लान करती हैं और अपने बच्चों को ढेर सारे सरप्राइज देती हैं। परिवार के सारे लोग महीनों भर पहले से ही क्रिसमस के लिए शॉपिंग करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार अपने बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो यहां दिए 2 केक की ये रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं।
न्यूटेला मग केक की रेसिपी (Nutella Mug Cake)
न्यूटेला मग केक बनाने की सामग्री-
1) 1/4 कप मैदा2) 1/4 कप न्यूटैला
3) 3 चम्मच दूध
4) 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर
5) 1 अंडा (ऑप्शनल)
6) चेरी, स्ट्रॉबेरी जैम या व्हिप्ड क्रीम गार्निश के लिए (ऑप्शनल)

nutella mug cake
न्यूटेला मग केक बनाने का तरीका-
1) सबसे पहले आप अच्छे से न्यूटेला और मैदा फेंट लें। अगर अंडा मिला रही हैं तो आप अंडे के साथ इस मिक्सचर को अच्छे से फेटें। इसे जितना फेटेंगी उतना ही केक सॉफ्ट बनेगा।2) अब इसमें दूध और बेकिंग पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिला लें। ये मिक्सचर ऐसा होना चाहिए कि कोई भी लंप न रहे। अच्छे से इसे चलाएं। चाहें तो तीन-चार मिनट तक इसे चलाते रहें।
3) अब इस मिक्सचर को एक माइक्रोवेव सेफ मग में डालें, मग थोड़ा खाली रखें क्योंकि ये मिक्सचर फूलेगा।
4) इसे सिर्फ 2 मिनट के लिए पकाना है। (जानें माइक्रोवेव से जुड़े ये इंटरेस्टिंग हैक्स के बारे में) माइक्रोवेव के हिसाब से समय ज्यादा या कम हो सकता है, लेकिन ज्यादा देर तक माइक्रोवेव न करें।
5) अब मग को बाहर निकाल कर उसे स्ट्रॉबेरी जैम, वनीला आइसक्रीम या अपने पसंद की किसी भी टॉपिंग के साथ सजाएं और इसे ऐसे ही सर्व करें।
चॉकलेट केक की रेसिपी (Homemade chocolate cake)
चॉकलेट केक बनाने की सामग्री-
1) 1 कप मैदा2) 1 कप चीनी पाउडर
3) आधा कप कोको पाउडर
4) आधा कप गर्म पानी
5) आधा कप ठंडा दूध
6) 1 चम्मच वनीला एसेंस
7) 2 चम्मच दही
8) चुटकी भर ईनो
9) 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
10) आधा कप मक्खन

chocolate cake
चॉकलेट केक बनाने का तरीका-
1) केक बनाने के पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्री-हीट करने के लिए रख दें। साथ ही केक मेकर पर घी लगाकर चिकना कर लें।2) अब एक बाउल में मैदा, चीनी, कोका पाउडर, बेकिंग पाउडर और चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3) एक बाउल में आधा कप मक्खन और आधा कप गर्म पानी डालकर बैटर को अच्छी तरह के फेंट लें।
4) इसके बाद इसमें दूध और वनीला एसेंस डालकर अच्छी से मिक्स करें। फिर दही और बची हुई तमाम सामग्रियों को भी डाल दें।
5) अब इसे केक मेकर में डालें और 35-40 मिनट के लिए 160 डिग्री पर बेक करें।
6) 40 मिनट बाद चेक करें। इसके लिए एक टूथपिक केक में डाल दें। अगर वह साफ बाहर आ जाती है, तो समझिए, आपका केक बनकर तैयार है। अगर आप चाहते हैं, तो ऊपर से चॉकलेट सॉस डाल सकते हैं।
