Christmas Natural Glow Guide: आजकल के प्रदुषण, धूल और मिट्टी हर खूबसूरत चेहरे से ग्लो छिन रही है। आमतौर पर इससे लोगों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता और वो अपने काम में व्यस्त रहते हैं, लेकिन जब त्योहार के दिन आते हैं तब टेंशन बढ़ जाती है। अब जैसे की क्रिसमस आ रहा है। इसमें कम ही दिन बचे हैं। तो ऐसे में आपको अभी से स्किन केयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। स्किन केयर भी सस्ता और नैचुरल होना चाहिए। ये आपकी किचन से निकल के आया हो, इसके लिए आप कोई कैमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। यहां से आप क्रिसमस स्पेशल स्किन केयर रूटीन जान सकते हैं।
कच्चा दूध
रात में सोने से पहले, अपने चेहरे को फेसवॉश से अच्छी तरह धो लें और मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखा लें। इसके बाद, एक कॉटन पैड पर थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर उसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं। कच्चा दूध एक बेहतरीन क्लींजर की तरह काम करता है।
आलू का रस
आलू काफी सस्ता आता है और स्किन केयर के लिए आपको केवल एक आलू की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले आलू को कसकर उसका रस निकालें और कॉटन से चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे तक इसे ऐसे ही लगने दें और फिर असर देखें। आलू का रस हफ्ते में भर में न सिर्फ स्किन ब्राइट करेगा बल्कि डार्क स्पॉट्स भी हटाने का काम करेगा।
जैतून का तेल
रोज रात में सोने से पहले अपनी पलकों और आइब्रो पर नारियल या जैतून का तेल लगाएं। इससे शाइन बढ़ेगा और पलक के साथ आइब्रो भी घनी होंगी। ये तेल सस्ता तो नहीं आता है, लेकिन इसे काफी कम मात्रा में लगाना है, तो ये ज्यादा दिन चलने वाला है। इसे रोज रात में सोने से पहले लगाकर आपको खुद फर्क नजर आएगा।
