लाइफस्टाइल

Chilli Cheese Paratha Recipe: वायरल हुआ ये चीजी पराठा, देखें घर पर टेस्टी चिल्ली चीज पराठा कैसे बनाते हैं

Chilli Cheese Paratha Recipe: इन दिनों सोशल मीडिया पर आपने भी स्वादिष्ट सा चिल्ली और चीज का पराठा वीडियो देखा ही होगा। अगर आप भी ये वायरल रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं। तो ये रही शानदार सी रेसिपी हिंदी में, देखें मिर्च चीज का पराठा कैसे बनाते हैं।

Image

Chilly Cheese Paratha Recipe (Photo Credit - Istock)

Chilli Cheese Paratha Recipe: अगर आप पराठों के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खास देसी और विदेशी टच वाले पराठे की रेसिपी काफी वायरल हो रही है। ये रेसिपी है चिल्ली चीज गार्लिक पराठा की, जो टिफिन से लेकर स्नैक्स तक के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये पराठा न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो अगर आप भी कुछ नया और चटपटा क्रिस्पी खाना चाहते हैं, इसकी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी जरुर फॉलों करें। देखें मिर्च लहसुन और चीज का पराठा कैसे बनाते हैं।

सामग्री

- 2 कप गेहूं का आटा

- 4-5 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई)

- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन

- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला

- नमक स्वादानुसार

- तवे पर सेकने के लिए घी या तेल

पराठा बनाने की विधि

टेस्टी सा पराठा बनाने के लिए आपको सबसे आटा गूंथना होगा। आप जैसे साधारण रोटी का आटा गूंथते हैं, वैसे ही आटा गुनगुने पानी के साथ नरम गूंथ लें।

पराठा की स्टफिंग तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले लहसुन, मिर्च, मिर्च पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला तो नमक और अन्य आपकी पसंद के मसालों को मिलाना है। और इन मसालों के साथ पनीर या आलू या कोई और भी स्टफिंग एड कर सकते हैं।

बस सिंपल मसालों का मिक्स तैयार करके आपको पराठा बनाना है। एक गोल रोटी बेल लें फिर उसमें बीच में से एक कट लगाएं। और चार टुकड़ों में एक पर मसाला, एक पर चीज तो अन्य स्टफिंग लगाएं और चारों को त्रिकोण शेप में फोल्ड कर लें और बेल लें।

बस फिर इस पराठा को अच्छे से तवे पर क्रिस्पी होने तक घी या तेल के साथ सेंक लें और आपका स्वादिष्ट सा चीजी टेस्टी पराठा बनकर तैयार है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article