लाइफस्टाइल

Cheese Balls Recipe: फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के लिए बनाएं शानदार स्नैक्स, खाते रह जाएंगे सब ट्राई करें ये Cheese Balls की रेसिपी

Cheese Balls Recipe: घर पर फ्रेंडशिप डे के लिए अगर आप भी शानदार सा लंच ऑर्गनाइज कर रहे हैं, तो स्नैक्स या स्टार्टर्स के तौर पर ये वाली शानदार सी चीज बॉल्स की रेसिपी ट्राई करना बनता है। देखें घर पर रेस्टोरेंट जैसी चीज बॉल्स कैसे बनाते हैं, ईवनिंग स्नैक्स रेसिपी इन हिंदी।

Image

Cheese Balls Recipe (Photo Credit - Istock)

Cheese Balls Recipe: इस रविवार को फ्रेंडशिप डे है और अगर इस खास दिन को आप भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर शानदार लंच एन्जॉय करते हुए सेलिब्रेट करना चाहते हैं। तो स्नैक्स या स्टार्टर के तौर पर बहुत ही टेस्टी और सबकी पसंद वाली चीज बॉल्स बनाई जा सकती है। जो झटपट बन भी जाएगी और इतनी ज्यादा टेस्टी और क्रिस्पी रहेगी कि, हर कोई उंगलियां चाटकर खाएगा। अगर आपको क्रिस्पी और चीज़ी स्नैक्स पसंद हैं, तो चीज़ बॉल्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। देखें घर पर रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट चीज बॉल्स कैसे बनाएं, चीज बॉल रेसिपी इन हिंदी।

सामग्री

- 1 कप मोज़रेला चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)

- ½ कप पनीर (मसला हुआ)

- 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर

- 1 टेबलस्पून मैदा

- ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

- ½ छोटा चम्मच ऑरिगैनो

- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- नमक स्वादानुसार

- तलने के लिए तेल

चीज बॉल रेसिपी

स्वादिष्ट सी चीज बॉल बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ से कटोरे में मोजरेला चीज, पनीर, कॉर्नफ्लोर, मैदा, काली मिर्च, ऑरिगैनो, लाल मिर्च तो नमक डालकर अच्छे से मिला लेना है।

फिर आपको इस मिश्रण को करीब करीब 10 से 15 मिनट तक के लिए फ्रिज में रख देना है, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए।

फिर आपको छोटे छोटे बॉल्स बनाने हैं।

बॉल्स बन जाएं तो कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और मध्यम आंच पर चीज बॉल को तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तक लें।

इन्हें आप ब्रेड के टुकड़ों से कोट भी कर सकते हैं। और बस आपकी शानदार पुल अपार्ट फील वाली चीज बॉल्स बनकर तैयार हैं। इन्हें आप फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को खिलाएंगे तो वो आपके फैन हो जाएंगे। चीज बॉल को आप केचप या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके ऊपर और फ्लेवर के लिए पेरी-पेरी या मैगी मसाला भी डाला जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article