Eid 2026 Chand Mehndi Designs (चांद मेहंदी डिजाइन फॉर ईद): ईद के इस खास मौके पर अगर हाथों में मेहंदी न लगी हो तो त्योहार का मजा भी फीका रह नजर आता है। ईद की मेहंदी के डिजाइन्स तो महिलाएं ढूंढ-ढूंढकर रखती हैं लेकिन कई बार काम की वजह से ज्यादा भरी-भरी मेहंदी लगाने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में मेहंदी के कुछ स्पेशल डिजाइन रूप संवारने में मदद करते हैं। यहां ऐसा ही एक डिजाइन है, चांद डिजाइन। चांद मेहंदी डिजाइन्स को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये हाथों की शोभा भी बढ़ाता है। यहां से आप चांद मेहंदी के सुंदर-सुंदर और यूनिक डिजाइन्स देख सकते हैं।
Eid Special Chand Mehndi Designs 2026-

चांद मेहंदी डिजाइन बैक हैंड (pc: pinterest)
चांद मेहंदी का ये सबसे यूनिक डिजाइन है। इस डिजाइन में एक अरेबिक डिजाइन भी जोड़ा जाता है और ये सिंपल के साथ-साथ क्लासी भी लगता है। सूट या शरारा पहनी लड़कियों के हाथ में ये डिजाइन खूब जचता है। इस डिजाइन को लगाते हुए आपको कुछ तकीर और जालीदार डिजाइन्स को भी ट्राई करना है।

चांद मेहंदी डिजाइन सामने हाथ (pc: pinterest)
अगर आप सिंपल मेहंदी की शौकीन हैं और आपके पास ज्यादा समय भी नहीं है तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। चांद डिजाइन वाली ये मेहंदी बनाकर आप अपने शौहर का भी दिल जीत लेंगी।

ईद की चांद मेहंदी डिजाइन फोटो (pc: pinterest)
मिनिमल मेहंदी का फैशन चल रहा है और चांद वाली मेहंदी के साथ अगर मिनिमल डिजाइन जोड़ दिया जाए तो इससे अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता। यहां से आप इस तरह के डिजाइन को सीख सकती हैं और हुबहू कॉपी करके अपने हाथों पर इसे रचा सकती हैं।

गोल चांद मेहंदी डिजाइन (pc: pinterest)
गोल डिजाइन में चांद वाली मेहंदी लगाकर आप अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने में आपको गोल आकार के साथ-साथ फूल वाला डिजाइन भी बनाना है। ईद के त्योहार में ये डिजाइन की मेहंदी लगाकर आप हर किसी से तारीफ पाएंगी।
