लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri Rangoli Designs 2026: इन खूबसूरत रंगोली से करें माता रानी का स्वागत, देखें चैत्र नवरात्रि की रंगोली के डिजाइन्स

Chaitra Navratri Special Rangoli Designs (चैत्र नवरात्रि रंगोली डिजाइन): चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है। ये हर साल चैत्र महीने में आता है और पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसे नए साल की शुरुआत का समय भी माना जाता है। इस समय रंगोली भी बनाई जाती है। यहां से आप चैत्र नवरात्रि के रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं।

Image

चैत्र नवरात्रि रंगोली डिजाइन 2026 (pc: pinterest)

Chaitra Navratri Special Rangoli Designs (चैत्र नवरात्रि रंगोली डिजाइन): माता रानी के भक्त पूरे साल नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये पर्व आस्था, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। वैसे तो साल में दो बार नवरात्रि मनाई जाती है, चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि। लेकिन चैत्र नवरात्रि का अपना खास महत्व होता है, क्योंकि इसे नए हिंदू वर्ष की शुरुआत भी माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के इन पावन 9 दिनों में भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। घरों में कलश स्थापना की जाती है। लोग अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाते हैं और माता रानी के स्वागत की विशेष तैयारियां करते हैं। साल 2026 में भी चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान घर की सजावट में रंगोली का खास महत्व होता है। रंगोली को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सुंदर रंगोली बनाकर भक्त मां मां दुर्गा को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं और अपने घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। इस खास अवसर पर लोग नए-नए रंगोली डिजाइन्स खोजते हैं, ताकि उनका घर और भी सुंदर और आकर्षक दिखे। ऐसे में हम आपके लिए चैत्र नवरात्रि 2026 के लिए कुछ खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स और आइडियाज लेकर आए हैं, जो आपके त्योहार को और भी खास बना देंगे।

Rangoli Designs For Chaitra Navratri 2026-

नवदुर्गा रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

नवदुर्गा रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

नवरात्रि पर अगर माता रानी के नाम की रंगोली बनानी है, तो उनके दिव्य स्वरूप वाली रंगोली का डिजाइन ही चूने। सूरज के तेज जैसी ये रंगोली के आसपास अगर आप असली फूल या दीये रख देंगी तो आपके घर का आंगन चमक जाएगा। माता रानी के नैन नक्श घर की शोभा में चार चांद लगा देंगे।

कलश रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

कलश रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

कलश वाली रंगोली भी नवरात्र की शान बढ़ाती है। कलश की रंगोली बनाने के लिए आपको 2 से 3 रंग ही चाहिए।

माता रानी रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

माता रानी रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

नवरात्रि हो और गरबा या डांडिया न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चैत्र नवरात्रि पर भी लोग ये करते ही है। ऐसे में आप अपने घर के आंगन को डांडिया वाली रंगोली से भी सजा सकती हैं।

डांडिया रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

डांडिया रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

9 दिन माता के 9 रूप की पूजा होती है। अगर आप अपनी नवरात्रि की रंगोली में माता के 9 रूप के नाम लिख दें तो इसकी खूबरसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

घटस्थापना रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

घटस्थापना रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

घटस्थापना के दिन भी लोग रंगोली बनाते हैं। इस दिन कलश वाली रंगोली बनती है जो बेहद खूबसूरत नजर आती है। आपको बस अपनी रंगोली में माता रानी का चेहरा या उनकी आंखें बनानी है और हर कोई बस आपकी रंगोली की ही तारीफ करेगा।

मां दुर्गा रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

मां दुर्गा रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

कोलम डिजाइन की रंगोली भी नवरात्रि पर खूब सुंदर लगती है। ये रंगोली आपके घर के आंगन की शान बनती है। इसे आप महज 2 रंग से ही आसानी से बना सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article