Singhare Ka Atta Recipe: नवरात्रि के दिन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान भक्त माता रानी की पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं। नवरात्रि के 9 दिन पूजा के साथ लोग व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि के व्रत में फलाहार भोजन ही किया जाता है। हालांकि, व्रत के लिए सिंघाड़े और कुट्टू के आटे का इस्तेमाल जरूर होता है। इनसे तरह-तरह के पकवान प्रसाद के लिए बनाए जाते हैं। अगर आप भी सिंघाड़े के आटे से कोई टेस्टी फलाहारी डिश बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी देख सकते हैं। यहां सिंघाड़े के आटे से बनने वाली 5 तरह की रेसिपी मौजूद है।
Navratri Special Water Chestnut Flour Recipes In Hindi-
हलवा

singhare ke aate ka halwa
अगर आप उपवास करते समय कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो एक बार सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाकर देखें। इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालें और उसमें सिंघाड़े का आटा डालकर भून लें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए। अब इसमें दूध और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकने दें। जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब उसमें इलायची पाउडर डालकर गर्मा-गर्म परोस लें।
कतली

singhare ke aate ki katli
सिंघाड़े के आटे की कतली भी बनती है। इसे बनाने के लिए आपको बस घी में सिंघाड़े का आटा भून लेना है और इसमें चीनी और पानी मिलाकर हलवे जैसा बना लेना है। फिर इसे ठंडा करके बर्फी के शेप में काट लेना है। इसको आप व्रत में भी खा सकते हैं और ये स्वादिष्ट भी लगती है।
पूड़ी

singhare ke aate ki puri
नवरात्रि के उपवास के दौरान लोग सात्विक सब्जियां बनाकर उनके साथ सिंघाड़े के आटे की पूड़ियां खाना पसंद करते हैं। इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले नरम आटा सान लें। इसके लिए सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक और पानी मिलाने की जरूरत पड़ेगी। अब बेलन की मदद से गोल-गोल पूड़ियां बेल लें और उन्हें घी में तल लें।
चीला

singhare ke aate ka chilla
व्रत के दौरान केवल खिचड़ी, पूड़ियां या पकौड़ी ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट चीला भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आप सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले सिंघाड़े के आटे में हरी मिर्च, धनिया और सेंधा नमक मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला घोल बनाएं। तवे पर हल्का घी लगाएं और उसपर घोल को फैलाकर चीले तैयार कर लें। इसे पनीर भरकर या सात्विक चटनी के साथ खाएं।
पकौड़ी

singhare ke aate ka pakora
नवरात्रि के उपवाद के दौरान शाम के समय चाय पीते-पीते आप सिंघाड़े के आटे की पकौड़ी का आनंद ले सकते हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है और रेसिपी भी बेहद आसान होती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सिंघाड़े के आटे में लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, धनिया और सेंधा नमक मिलाकर घोल तैयार कर लें। घोल की स्थिरता थोड़ी गाढ़ी ही रखें और उसे गर्म घी में डालकर छोटी-छोटी पकौड़ियां तल लें।
