BR Ambedkar Motivational Quotes: भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश में एक निर्धन परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम भिवा, भीम, भीमराव, बाबासाहेब अंबेडकर था। संविधान निर्माता और भारत के महान नेता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जीवन प्रेरणा से भरा रहा। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानताओं, भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और पिछड़ों को समाज में एक स्थान दिलाया। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे।
BR Ambedkar Motivational Quotes in Hindi
1. शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।
2. शिक्षा वो शेरनी है। जो इसका दूध पिएगा वो दहाड़ेगा।
3. देश के विकास के लिए नौजवानों को आगे आना चाहियें।
4. यदि आप मन से स्वतंत्र हैं तभी आप वास्तव में स्वतंत्र हैं।
5. अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ।
6. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
7. महान प्रयासों को छोड़कर इस दुनिया में कुछ भी बहुमूल्य नहीं है।
8. शिक्षा महिलाओं के लिए भी उतनी ही जरूरी है जितनी पुरुषों के लिए।
9. छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकार वसूल करना होता है।
10. देश के विकास से पहले हमें अपनी बुद्धि के विकास की आवश्यकता है।
