Happy Republic Day 2022: तस्वीरों से दें गणतंत्र दिवस की बधाई, कहें- वीरों के बलिदान की कहानी है ये
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने दोस्तों,परिजनों को इन तस्वीरें,संदेशों के जरिए बधाई दे सकते हैं। भारत में 'गणतंत्र दिवस' बेहद खास पर्व है, इस खास दिन यहां अपने प्रियजनों के साथ साझा करने के लिए कुछ सुंदर और देशभक्ति भरी विशेज साझा कर रहे हैं।
26 जनवरी को भारत देश में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यह वो दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। इस मौके पर लोग एक दूसरे को देशभक्ति के संदेश भेजकर बधाई देते हैं, शुभकामनाएं देते हैं । लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व परिवारीजनों को republic day quotes in hindi, republic day poetry messages in hindi व republic day wishes images भेजकर 26 जनवरी की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी नीचे दिए गए 26 january Quotes in hindi, Republic day whatsapp messages की मदद से शुभकामना दे सकते हैं।
इस दिन नई दिल्ली में राजपथ पर परेड निकाली जाती है जिसमें भारत की तीनों सेनाओं की झांकियां, हर राज्य की झांकियां और कई विभागों की झांकियां शामिल होती है। स्कूलों और कॉलेजों में आजादी के तराने गाए जाते हैं। बच्चे और युवा तिरंगा हाथ में थामे रास्तों पर घूमते नजर आते हैं। सभी संस्थानों में ध्वजारोहण होता है और राष्ट्रगान गाना जाता है।
वीरों के बलिदान की कहानी है ये
वीरों के बलिदान की कहानी है ये
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये
यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करना
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day 2022
ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी
जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही
गणतंत्र दिवस की बधाई
हर एक दिल में हिंदुस्तान है
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ना जियो धर्म के नाम पर
ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2022
ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है
ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिंदुस्तानी हैं
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day 2022
हर एक दिल में हिंदुस्तान है
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मनोज मुंतशिर की कविता
सरहद पे गोली खाके जब टूट जाए मेरी सांस मुझे भेज देना यारों मेरी बूढ़ी मां के पास बड़ा शौक था उसे मैं घोड़ी चढूं धमाधम ढोल बजे तो ऐसा ही करना मुझे घोड़ी पे लेके जाना ढोलकें बजाना पूरे गांव में घुमाना और मां से कहना बेटा दूल्हा बनकर आया है बहू नहीं ला पाया तो क्या बारात तो लाया है मेरे बाबूजी, पुराने फ़ौजी, बड़े मनमौजी कहते थे- बच्चे, तिरंगा लहरा के आना या तिरंगे में लिपट के आना कह देना उनसे, उनकी बात रख ली दुश्मन को पीठ नहीं दिखाई आख़िरी गोली भी सीने पे खाई मेरा छोटा भाई, उससे कहना क्या मेरा वादा निभाएगा मैं सरहदों से बोल कर आया था कि एक बेटा जाएगा तो दूसरा आएगा मेरी छोटी बहना, उससे कहना मुझे याद था उसका तोहफ़ा लेकिन अजीब इत्तेफ़ाक़ हो गया भाई राखी से पहले ही राख हो गया वो कुएं के सामने वाला घर दो घड़ी के लिए वहां ज़रूर ठहरना वहीं तो रहती है वो जिसके साथ जीने मरने का वादा किया था उससे कहना भारत मां का साथ निभाने में उसका साथ छूट गया एक वादे के लिए दूसरा वादा टूट गया बस एक आख़िरी गुज़ारिश आख़िरी ख़्वाहिश मेरी मौत का मातम न करना मैने ख़ुद ये शहादत चाही है मैं जीता हूं मरने के लिए मेरा नाम सिपाही है
- मनोज मुंतशिर
गणतंत्र दिवस की कविताएं
एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।
इन जंजीरों की चर्चा में कितनों ने निज हाथ बंधाए,
कितनों ने इनको छूने के कारण कारागार बसाए,
इन्हें पकड़ने में कितनों ने लाठी खाई, कोड़े ओड़े,
और इन्हें झटके देने में कितनों ने निज प्राण गंवाए!
किंतु शहीदों की आहों से शापित लोहा, कच्चा धागा।
एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।
जय बोलो उस धीर व्रती की जिसने सोता देश जगाया,
जिसने मिट्टी के पुतलों को वीरों का बाना पहनाया,
जिसने आजादी लेने की एक निराली राह निकाली,
और स्वयं उसपर चलने में जिसने अपना शीश चढ़ाया,
घृणा मिटाने को दुनियाँ से लिखा लहू से जिसने अपने,
'जो कि तुम्हारे हित विष घोले, तुम उसके हित अमृत घोलो।'
एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।
कठिन नहीं होता है बाहर की बाधा को दूर भगाना,
कठिन नहीं होता है बाहर के बंधन को काट हटाना,
गैरों से कहना क्या मुश्किल अपने घर की राह सिधारें,
किंतु नहीं पहचाना जाता अपनों में बैठा बेगाना,
बाहर जब बेड़ी पड़ती है भीतर भी गांठें लग जातीं,
बाहर के सब बंधन टूटे, भीतर के अब बंधन खोलो।
एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।
कटीं बेड़ियां औ' हथकड़ियां, हर्ष मनाओ, मंगल गाओ,
किंतु यहां पर लक्ष्य नहीं है, आगे पथ पर पांव बढ़ाओ,
आजादी वह मूर्ति नहीं है जो बैठी रहती मंदिर में,
उसकी पूजा करनी है तो नक्षत्रों से होड़ लगाओ।
हल्का फूल नहीं आजादी, वह है भारी जिम्मेदारी,
उसे उठाने को कंधों के, भुजदंडों के, बल को तोलो।
एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।
हरिवंश राय बच्चन
आन देश की शान देश की...
आन देश की शान देश की
देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा
हमारी यह पहचान है
------------------------------
ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2022
लाल चन्द फ़लक ने क्या कहा...
भारत के ऐ सपूतो हिम्मत दिखाए जाओ
दुनिया के दिल पे अपना सिक्का बिठाए जाओ
- लाल चन्द फ़लक
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके,
ये गुलिस्तान हमारा…
Happy Republic Day 2022
क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस?
26 जनवरी 1950 के दिन भारतीय संविधान को अपनाया गया था, इसलिए हर वर्ष 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। संविधान के तहत भारत को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया है। 26 जनवरी 1950 के दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था।
ड्रोंस ने बनाई खास आकृतियां
कब मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस?
भारत में पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 के दिन मनाया गया था। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इस दिन ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था।
Republic Day 2022 Wishes: यही अरमान है बस मेरा
यही अरमान है बस मेरा आउंगा में वापस जरूर जिंदा रहूं या फिर मुर्दा आऊं लेकिन तिरंगा में लिपटकर आऊं॥
Happy Republic 2022: बचपन भी एक दौर था
बचपन भी एक दौर था गणतंत्र दिवस में एक शोर था आज ना जाने क्या हो गया देश को इंसानों में मजहबी बैर हो गया॥
Happy Republic Day 2022: देश भक्तों के बलिदान से
देश भक्तों के बलिदान से, स्वतंत्र हुए हैं हम
कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे, हिन्दुस्तानी हैं हम!
Happy Republic Day 2022
वीरों के बलिदान की कहानी है ये
वीरों के बलिदान की कहानी है ये
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये
यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करना
गणतंत्र दिवस की बधाई
Republic Day 2022 Wishes: मेरे मुल्क की अपनी-अलग पहचान है
मेरे मुल्क की अपनी-अलग पहचान है,
यहां कोई हिन्दू तो कोई मुसलमान है,
इसकी जितनी तारीफ करूं कम है
क्योंकि यह हमारा हिन्दुस्तान है.
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।
Republic Day 2022: फिर से खुद को जगाते हैं
फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,
याद करें उन शूरवीरों की क़ुरबानी,
जिनके कारण हम गणतंत्र दिवस का आनंद उठाते हैं.
Happy Republic Day 2022...
Happy Republic Day 2022 Wishes And Quotes
दें सलामी इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक आप में जान है.
Happy Republic Day 2022
Happy Republic Day 2022 Wishes
अभी तक मर के देखा बेवफा सनम के लिए
दुपट्टा भी ना मिला कफ़न के लिए
एक बार मरकर देखो वतन के लिए
तिरंगा मिलेगा कफ़न के लिए
Happy Republic Day 2022
Happy Republic Day 2022
मेरे मुल्क की अपनी-अलग पहचान है,
यहां कोई हिन्दू तो कोई मुसलमान है,
इसकी जितनी तारीफ करूं कम है
क्यूंकि यह हमारा हिन्दुस्तान है.
Happy Republic Day 2022
Republic Day 2022: लहराएगा तिरंगा अब सारे आस्मां पर
लहराएगा तिरंगा अब सारे आस्मां पर,
भारत का नाम होगा सब की जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर.
Happy Republic Day 2022
तैरना है तो समंदर में तैरो
तैरना है तो समंदर में तैरो,
नदी नालों में क्या रखा है,
प्यार करना है तो वतन से करो,
इन बेवफ़ा लोगों में क्या रखा है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Republic Day 2022)
खुशनसीब है वो जो वतन पर मिट जाते है...
खुशनसीब है वो जो वतन पर मिट जाते है,
मर कर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,
करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पर मिटने वालों
तुम्हारी हर साँस में बसता तिरंगे का नसीब है
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अंग्रेजी में शुभकामना संदेश
Happy Republic Day 2022 Wishes, Quotes, Messages, Images
-
I am proud to be an Indian and respect the culture of my country. Happy Republic Day.
-
Saluting the legends who kept the country before self.
- Happy Republic Day!
- On the glorious occasion of Republic Day, let us all promise ourselves to always be responsible and promising citizens of our nation.
- Be the Leader.
Make the Difference.
Happy Republic Day.
आप सभी को गणतन्त्र दिवस 2022 की शुभकामनाएं
आओ तिरंगा लहराये,
आओ तिरंगा फहराये,
अपना गणतन्त्र दिवस है आया,
झूमे, नाचे, ख़ुशी मनाये।
आप सभी को गणतन्त्र दिवस 2022 की शुभकामनाएं
26 जनवरी की बधाई
अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें बधाई
इस अवसर पर लोग अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को गणतंत्र दिवस की बधाईयां भी देते हैं। इन बधाई संदेशों में अंग्रेजी और हिंदी की व्हाट्स एप विश, शायरी, फोटोज, शामिल हैं जो देशभक्ति का जोश जगाने का काम करती हैं और गणतंत्र दिवस के दिन को उत्साह से मनाने के लिए प्रेरित करती हैं। यहां से आप किसी भी बधाई संदेश का चुनाव करके उसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।
लागू हुआ था देश का संविधान
26 जनवरी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान का जश्न मनाने का दिन है। 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था, और 26 जनवरी, 1950 को ये लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए अलावा इस खास दिन हम अपने प्रियजनों को कुछ सुंदर और देशभक्ति संदेश भेज सकते हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें
प्यारा प्यारा मेरा देश ।
सजा-सँवारा मेरा देश ।
दुनिया जिस पर गर्व करे।
नयाँ सितारा मेरा देश ।
चांदी -सोना मेरा देश ।
सफल सलोना मेरा देश ।
सुख का कोना मेरा देश ।
(Happy Republic Day 2022)
कुछ नशा तिरंगे की आन है...
कुछ नशा तिरंगे की आन है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएँगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है.
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
नहीं सिर्फ जशन मनाना...
नहीं सिर्फ जशन मनाना,
नहीं सिर्फ झंडे लहराना,
ये काफी नहीं है वतन पर.
यादों को नहीं भुलाना,
जो कुर्बान हुए उनके लफ़्ज़ों को आगे बढ़ाना,
खुदा के लिए नहीं,
ज़िन्दगी वतन के लिए लुटाना
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


