Happy Basant Panchami 2022: PM मोदी ने दी बसंत पंचमी की बधाई, आप भी अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश
Happy Basant Panchami (Saraswati Puja) 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi: आज यानी 05 फरवरी को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है जिसे बसंत पंचमी और श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथी को मनाए जाने वाले इस पर्व पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस शुभ पर्व पर आप कुछ चुनिंदा मैसेजेस, कोट्स, तस्वीरों और स्टेटस के साथ बधाई दे सकते हैं। देखें ये मैसेज।
Happy Basant Panchami (Saraswati Puja) 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: इस वर्ष बसंत पंचमी या वसंत पंचमी का त्यौहार पूरे भारत में 5 फरवरी को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी का त्योहार मां शारदा को समर्पित है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें पीले वस्त्र, फल, फूल और मिठाई अर्पित किए जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
ऐसा माना जाता है कि, इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से भक्तों को शिक्षा और कला के क्षेत्र में सफलता मिलती है तथा बल, बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है। इसके साथ मां सरस्वती की आराधना करने से वाणी में मधुरता बनी रहती है।
बसंत पंचमी पर लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर यह पर्व मनाते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों को इस दिन खास अंदाज में बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां कुछ खूबसूरत और बेस्ट कोट्स, मैसेजेस, स्टेटस और तस्वीरें दिए गए हैं।
बसंत पंचमी के दिन करें ये काम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी के दिन बुद्धि की वृद्धि के लिए मां काली का दर्शन कर उन्हें पेठा या कोई भी फल अर्पित कर 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महा सरस्वत्यै: नमः' मंत्र का जाप सस्वर से करें।
बसंत पंचमी के मौके पर पीएम मोदी ने दी बधाई
राहुल गांधी ने दी बसंत पंचमी की बधाई
वसंत पंचमी पर जरूर करें ये काम
वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए और कोशिश करें कि पूजा में देवी की पसंदीदा चीजों को पूजा में शामिल करें। जैसे पीले फूल, प्रसाद और केसर-हल्दी आदि, लेकिन वस्त्र हमेशा सफेद ही चढ़ाएं। इस दिन भक्तों को पीले वस्त्र पहनने चाहिए। साथ ही कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें जरूर करना चाहिए।
-इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
-वसंत पंचमी के दिन विद्या से जुड़ी चीजें, वाद्य यंत्र आदि मां सरस्वती के चरणों में जरूर रखें।
-वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा में हल्दी जरूर चढ़ाएं।
-वसंत पंचमी पर खुद या अपने बच्चे से ऐं शब्द लिखवाएं। मां सरस्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
-वसंत पंचमी के दिन केसर वाली खीर मां सरस्वती को चढ़ाएं और प्रसाद के रूप में बांटें।
-वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को पीले और सफेद फूल अर्पित करें।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्यौहार,
जीवन में खुशियां लाएगा अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार,
शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
बसंत पंचमी पर बनाएं खास रंगोली
हर वर्ष माघ शुक्ल की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान है। यह माना जाता है कि इस दिन बिद्यादायिनी मां सरस्वती की विधि-अनुसार पूजा करने से वाणी में मधुरता आती है और ज्ञान, बुद्धि और विवेक बढ़ता है। इसके साथ मां सरस्वती की कृपा अपने भक्तों पर सदैव बनी रहती है। इस दिन आप मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए घर में खास रंगोली भी बना सकते हैं। यहां देखें बसंत पंचमी के लिए खास रंगोली डिजाइन
देखो बसंत है आई
सर्दी को तुम दे दो विदाई, बसंत की अब ऋतु है आई
फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई
बागों में बहार है आई, भंवरों की गुंजन है लाई
उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई
देखो अब बसंत है आई
बसंत पंचमी की बधाई
प्रधानमंत्री की देशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई
हैप्पी बसंत पंचमी
हलके-हलके से हो बादल, खुला-खुला सा आकाश
मिल कर उड़ाएं पतंग अमन की
आओ फैलाएं खुशियों का पैगाम
Happy Basant Panchami
आपके जीवन में आए सदा बहार
मां सरस्वती का बसंत है त्योहार
आपके जीवन में आए सदा बहार
सरस्वती द्वार आपके विराजे हरपल
हर काम आपका हो जाए सफल
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
बहारों में बहार बसंत
मीठा मौसम मीठी उमंग
रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग
तुम साथ हो तो है इस ज़िंदगी का और ही रंग
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
जिन्दगी में सफलता हमेशा मिले आपको
मां सरस्वती का वरदान हो आपको, हर दिन नई मिले खुशी आपको,
दुआ हमारी है खुदा से ऐ दोस्त, जिन्दगी में सफलता हमेशा मिले आपको।
बसंत पंचमी की बधाई।
सरस्वती पूजा पर हमारी शुभकामना
बसंत पंचमी की बधाई
सूरज हर शाम को ढल ही जाता है
पतझड़ बसंत में बदल ही जाता हे
मेरे मन मुसीबत में हिम्मत मत हारना
समय कैसा भी गुजर ही जाता है
बसंत पंचमी की बधाई
बसंत पंचमी शुभकामना संदेश
तू स्वर की दाता है,
तू ही वर्णों की ज्ञाता,
तुझमें ही नवाते शीष,
हे शारदा मैया, दे अपना आशीष।
हैप्पी बसंत पंचमी
बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार, 5 फरवरी को सुबह 03 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होगी। यह अगले दिन रविवार यानी 6 फरवरी को सुबह 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। बसंत पंचमी की पूजा सूर्योदय के बाद और पूर्वाह्न से पहले की जाती है। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट यानि 5 घंटे 28 मिनट तक का रहेगा।
बसंत पंचमी पर भेजें ये खास संदेश
happy basant panchami: आज है वसंत पंचमी
हिंदू पंचांग के अनुसार वसंत पंचमी का त्योहार 5 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग मां सरस्वती की पूजा करते हैं और उन्हें पीले या सफेद वस्त्र पहनाते हैं और साथ ही पकवानों का भोग भी सरस्वती मां को लगाते हैं।
बुद्धि विद्या देहु मोहि, सुनहु सरस्वती मातु
बुद्धि विद्या देहु मोहि
सुनहु सरस्वती मातु
राम सागर अधम को
आश्रय तू ही देदातु
आप सब को बसंत पंचमी की बधाई
लो फिर बसंत आई, फूलों पे रंग है लाई
लो फिर बसंत आई, फूलों पे रंग है लाई
बज रहे हैं जल तरंग, दिल पे उमंग है छाई
खुशियों को लेकर संग है आई
लो फिर बसंत है आई
Happy Basant Panchami
बहारों में बहार बसंत
बहारों में बहार बसंत
मीठा मौसम मीठी उमंग
रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग
तुम साथ हो तो है इस ज़िंदगी का और ही रंग
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
Basant Panchami 2022: सर्दी को तुम दे दो विदाई
सर्दी को तुम दे दो विदाई,
बसंत की अब ऋतु है आई,
फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई,
बागों में बहार है आयी, भंवरों की गुंजन है लाई,
उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई,
देखो अब बसंत है आई.
Happy Basant Panchami 2022
Basant Panchami 2022 Quotes In Hindi
Basant Panchami 2022 Wishes, Quotes And Images
Basant Panchami 2022 Quotes In Hindi: मां सरस्वती का वरदान हो आपको
मां सरस्वती का वरदान हो आपको,
हर दिन नई मिले खुशी आपको,
दुआ हमारी है खुदा से ऐ दोस्त,
जिन्दगी में सफलता हमेशा मिले आपको.
बसंत पंचमी की बधाई !
Basant Panchami 2022: सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्योहार
सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्योहार,
जीवन में खुशी लाएगा अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार,
शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार.
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Basant Panchami 2022 Wishes: वीणा लेकर हाथ में
वीणा लेकर हाथ में, सरस्वती हो आपके साथ में,
मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन
मुबारक हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन
सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की शुभकामनाएं 2022
Happy Basant Panchami 2022 Wishes And Quotes
बहारों में बहार बसंत
बहारों में बहार बसंत
मीठा मौसम मीठी उमंग
रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग
तुम साथ हो तो है इस ज़िंदगी का और ही रंग
हैप्पी बसंत पंचमी 2022
हैप्पी बसंत पंचमी 2022
फूलों की वर्षा,
शरद की फुहार,
सूरज की किरणें,
खुशियों की बहार,
चन्दन की खुशबू,
अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप सबको,
बसंत पंचमी का त्योहार.
हैप्पी बसंत पंचमी 2022
Basant Panchami Wishes: जीवन का यह बसंत
जीवन का यह बसंत,
आप सबको खुशियां दे अनंत,
प्रेम और उत्साह का,
भर दे जीवन में रंग.
बसंत पंचमी की बधाई !
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्योहार,
जीवन में खुशी लाएगा अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार,
शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार.
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Basant Panchami 2022
पीले-पीले सरसों के फूल,
पीली उड़ी पतंग,
रंग बरसे पीले और छाए सरसों की उमंग,
जीवन में आपके रहे हमेशा बसंत के ये रंग,
आपके जीवन में बनी रहे खुशियों की तरंग
Happy Basant Panchami 2022
इन मैसेजेस के साथ दें शुभकामनाएं
अपने दोस्तों और परिजनों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देने के लिए हम आपके लिए कुछ चुनिंदा, खूबसूरत और बेस्ट कोट्स, मैसेजेस, तस्वीरें और स्टेटस लेकर आए हैं जिन्हें भेज कर आप अपने दोस्तों और परिवारजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
कब है बसंत पंचमी?
वर्ष 2022 में बसंत पंचमी का त्योहार 5 फरवरी के दिन मनाया जाएगा। बसंत पंचमी के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। आप भी अपने दोस्तों को खास मैसेजेस भेज सकते हैं।






