लाइफस्टाइल

JP Nadda Family: पटना यूनिवर्सिटी में वीसी थे पिता, सास रहीं सांसद, जानें कैसा है भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का परिवार

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 18, 2023, 09:29 AM IST

JP Nadda Family Detail: जगत प्रकाश नड्डा यानी जेपी नड्डा के पिता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति थे। उनकी सास जयश्री बनर्जी मध्य प्रदेश के जबलपुर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। आइये जानते हैं कैसा है उनका परिवार-

Image

JP Nadda Family: पटना यूनिवर्सिटी में वीसी थे पिता, सास रहीं सांसद, जानें कैसा है भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का परिवार

Jagat Prakash Nadda (JP Nadda) Family: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंगलवार पार्टी के अध्यक्ष को लेकर एक बड़ा फैसला हुआ। मौजूदा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। उनका कार्यकाल अगले साल जून 2024 तक होगा। जगत प्रकाश नड्डा को बीजेपी का जनवरी 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था और वह पार्टी के 11 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उनका पहला कार्यकाल 3 वर्षों के लिए था। अमित शाह के मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा इससे पूर्व बतौर कार्यकारी अध्यक्ष 8 महीने तक पार्टी का कामकाज देखते रहे।

Who is JP Nadda

बता दें कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे। 1975 में जेपी आंदोलन में भाग लेने के बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। इसके बाद साल 1977 में उन्होंने छात्र संघ चुनाव लड़ा और सचिव बने। 2 दिसंबर 1960 को पटना में पैदा हुए नड्डा ने पटना से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और उसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की। वह 1993 में हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़े और जीत के बाद बीजेपी के विधायक दल के नेता बने। 2009 में हिमाचल की राजनीति से निकलकर वह दिल्ली चले आए। 2014 की नरेंद्र मोदी सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री बने और 2019 तक सेवा की।

ऐसी है जगत प्रकाश नड्डा की फैमिली (JP Nadda Family)

जगत प्रकाश नड्डा यानी जेपी नड्डा के पिता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति थे। ब्राह्मण परिवार में जन्मे जेपी नड्डा की शादी 1991 में डॉ. मल्लिका (Mallika Nadda) से हुई। मल्लिका ABVP की सदस्य रही हैं और 1988 से 1999 तक एबीवीपी की राष्ट्रीय महासचिव रहीं। अब वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर हैं।

सास रह चुकी हैं सांसद और मंत्री (JP Nadda Mother in Law)

जेपी नड्डा की सास जयश्री बनर्जी (Jayashree Banerjee) मध्य प्रदेश के जबलपुर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। 1977 से 1980 तक वह मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहीं। वह 1977 में जबलपुर सेंट्रल से, 1990 और 1993 में पश्चिम जबलपुर से विधायक रहीं।

जेपी नड्डा के बच्चे (JP Nadda)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो बच्चे हैं। उनके बड़े पुत्र का नाम गिरीश नड्डा है। गिरीश ने एमबीए की पढ़ाई की है और वह निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनकी पुत्रवधू जयपुर की हैं और फरवरी 2020 में पुष्कर में उनकी शादी हुई थी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article