लाइफस्टाइल

Bhai Shayari: इस रक्षाबंधन को बनाएं यादगार, राखी के साथ दें खूबसूरत शायरी का उपहार, देखें भाई के लिए शायरी हिंदी में

Bhai shayari 2 line, Brother shayari (भाई पर शायरी): गम हो या खुशी, भाई हमेशा साथ खड़े रहते हैं। बहन दिक्कत में हों तो सबसे पहले भाई सामने आता है तो वहीं खुशी के मौके पर आपका भाई आपसे ज्यादा खुश नजर आता है। ऐसे में भाई को यह बताना तो बनता है कि वह आपके लिए कितने खास हैं।

Image

भाई के लिए शायरी हिंदी में (Photo: Youtube)

भाई के लिए शायरी हिंदी में (Bhai Shayari in Hindi): रक्षाबंधन का त्योहार आ चुका है। यह भाई बहन के अनमोल प्रेम का सबसे गहरा प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई आखिरी सांस तक बहन की खुशी को कायम रखने का वादा करता है। बहन जब भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो वह सिर्फ राखी नहीं होती, रेशम की उस डोर में भाई के लिए अनगिनत प्यार शुमार होता है। इस रक्षाबंधन राखी के साथ भाई को खूबसूरत सी शायरी भेज उसे बता दें कि वह आपके लिए कितना मायने रखता है। यहां देखें बहन की ओर से भाई के लिए बेहतरीन शायरियां:

भाई पर शायरी attitude | Shayari for Brother

1. मेरी दुनिया में खुशियां भाई तेरी ही बदौलत है,

सच कहूं तो भाई तू ही मेरी सबसे कीमती दौलत है।

2. तू मेरी ताकत तू मेरी ढाल

भाई तेरे बिन जीवन बेहाल|

3. दुनिया को देखा दुनिया के लोगों को देखा,

पर देखा नहीं कहीं भाई मैंने कोई तेरे जैसा!

भाई पर शायरी 2 लाइन | bhai ke liye shayari

4. दिल के जज्बात बड़े हो जाते हैं,

जब मुसीबत में मेरे भाई खड़े हो जाते हैं।

5. तेरी हंसी में छुपा मेरा जहान

भाई तू मेरा सच्चा अरमान,

तेरे साथ हर मुश्किल आसान

भाई तू मेरी सच्ची पहचान।

6. भाई सिर्फ़ नाम नहीं, मेरा गुरूर है,

मेरी दुनिया का सबसे प्यारा सुरूर है।

bhai ke upar shayari | shayari bhai ke liye

7. भाई-बहन के रिश्ते बड़े होते हैं,

क्योंकि ये दिल से जुड़े होते हैं।

8. तू मेरी परछाई तो पहचान है मेरी,

सुन मेरे भाई तू जान है मेरी!

9. मेरी भाई जैसा ना है ना होगा कोई दूजा,

मैं आरती उतार के करूं तेरी पूजा।

Brother shayari in Hindi

10. जब भी मुश्किलों में खुद को पाता हूं,

भाई तेरा चेहरा याद कर मुस्कुराता हूं।

11. जिसने मेरी ख़ुशी के लिए अपने गम को भी भुलाया,

अपने भाई से बढ़कर दोस्त मैंने कभी नहीं पाया !

दिक्कत हो या खुशी, भाई-बहन का रिश्ता ऐसा है जो हमेशा साथ रहता है। तो इन शायरियों से बता दें कि भाई आपके लिए कितने खास हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article