लाइफस्टाइल

Bhagat Singh Motivational Quotes: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें भगत सिंह के प्रेरक विचार, भर जाएगा रगों में जोश और दिल में देशभक्ति

Bhagat Singh Quotes for 15 August, Independence Day 2025: भगत सिंह ने अपना पूरा जीवन भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया था। उनकी शहादत के बदौलत ही आजादी की चिंगारी ने आग बनकर पूरे ब्रिटिश शासन को जला डाला। उनके जोश से भरपूर विचार आज भी लोगों को जिंदादिली से भर देते हैं।

Image

15 अगस्त के लिए भगत सिंह के कोट्स

Bhagat Singh Motivational Quotes in Hindi: हिंदुस्तान 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर कोई देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। लेकिन भारत और भारत की आजादी की बात बिना भगत सिंह के जिक्र के कभी पूरी नहीं हो सकती। भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए 24 साल की छोटी सी उम्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। भगत सिंह ने आजाद हिंदुस्तान के साथ ही ऐसे देश की रूपरेखा तैयार कर रखी थी जो आने वाले समय में दुनिया का नेतृत्व करता। भगत सिंह का व्यक्तित्व समझना है तो उनके विचारों से समझा जा सकता है। उनके विचारों को पढ़ आज भी बड़े से बड़े बुद्धिजीवी हैरान हो जाते हैं कि इतनी छोटी उम्र में कोई इतना महान कैसे सोच सकता था। भगत सिंह के विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। तो स्वतंत्रता दिवस के जश्न के माहौल में आइए पढ़ें भगत सिंह के प्रेरक विचार:

Bhagat Singh Quotes on Freedom | Bhagat Singh ke Prerak Vichar | Bhagat Singh Quotes for Independence Day

1. जिंदा रहने की हसरत मेरी भी है, पर मैं कैद रहकर अपना जीवन नहीं बिताना चाहता।

2. इस कदर वाकिफ है मेरी कलम मेरे जज़्बातों से, अगर मैं इश्क़ लिखना भी चाहूँ तो इंकलाब लिखा जाता है।

3. मरकर भी मेरे दिल से वतन की उल्फत नहीं निकलेगी, मेरी मिट्टी से भी वतन की ही खुशबू आएगी।

4. जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है, दुसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

5. राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।

6. आपका जीवन तभी सफल हो सकता है जब आपका निश्चित लक्ष्य हो और आप उनके लिए पूरी तरह से समर्पित हो।

7. वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन वे मेरे विचारों को नहीं मार सकते। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, लेकिन वे मेरी आत्मा को कुचलने में सक्षम नहीं होंगे।

8. अगर बेहरों को सुनाना है तो आवाज बहुत तेज होनी चाहिए।

9. मैं एक मानव हूँ और जो कुछ भी मानवता को प्रभावित करता है उससे मुझे मतलब है।

10. मेरे जीवन का केवल एक ही लक्ष्य है और वो है देश की आज़ादी. इसके अलावा कोई और लक्ष्य मुझे लुभा नहीं सकता।

भगत सिंह ने अपना पूरा जीवन भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया था। उनकी शहादत के बदौलत ही आजादी की चिंगारी ने आग बनकर पूरे ब्रिटिश शासन को जला डाला। उनके जोश से भरपूर विचार आज भी लोगों को जिंदादिली से भर देते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article