Valentine's Day Gifts: प्यार करने वालों के लिए 14 फरवरी किसी त्योहार से कम नहीं होता है। इस दिन वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) सेलिब्रेट किया जाता है। प्यार करने वाले लोग वैलें वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day)को काफी अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक दूसरे से प्यार का इज्हार करते हैं और अपने दिल की बात कहते हैं। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट्स भी जरूर देते हैं। कपल्स वैलेंटाइन डे की तैयारियों में अभी से ही जुटे होंगे। गिफ्ट्स खरीदने से लेकर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को इंप्रेस करने तक हर कुछ की प्लानिंग कर रहे होंगे। लेकिन कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जो गिफ्ट्स को लेकर काफी कन्फ्यूज हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को क्या इस खास मौके पर क्या गिफ्ट करें। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो घबराने की बात नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप इस वैलेंटाइन अपनी फीलिंग्स जाहिर कर पाएंगे। यहां देखें वैलेंटाइन डे गिफ्ट आइडियाज।
ट्रिमिंग किट या ग्रूमिंग किट (Trimming Kit)
वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने दिल की बात कहने के साथ उन्हें तोहफे में ट्रिमिंग किट या ग्रूमिंग किट दे सकते हैं। पति और बॉयफ्रेंड के लिए ये बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकता है। इसे आप ऑनलाइन या मार्केट से खरीद सकते हैं।
एलईडी हार्ट शो पीस (3D Show Piece)
पार्टनर को दिल की बात कहने के लिए आप एलईडी हार्ट शो पीस भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस गिफ्ट को आप ऑनलाइन या मार्केट से खरीद सकते हैं। रोमांटिक बनाने के लिए आप इस पर अपने पार्टनर का नाम भी लिखवा सकते हैं।
टेडी बियर (Teddy Bear)
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को खुश करने के लिए आप टेडी बियर (Teddy Bear) भी गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियों को टेडी बियर (Teddy Bear)बेहद पसंद होता है।
स्मार्टवॉच
इन दिनों स्मार्टवॉच का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। अगर आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है तो आप 2 हजार तक के बजट में बढ़िया स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। स्मॉर्टवॉच एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है।
