लाइफस्टाइल

Summer Skin Care: चिलचिलाती धूप की वजह से खो गया है चेहरे का निखार, इन तरीकों से पाएं पहलें जैसी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 30, 2023, 01:29 PM IST

गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती है। तेज धूप की वजह से अक्सर स्किन सनटैन का शिकार हो जाती है। तेज धूप की वजह से स्किन झुलस जाती है।

Image

Summer Skin Care

Summer Skin Care: गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती है। तेज धूप की वजह से अक्सर स्किन सनटैन का शिकार हो जाती है। तेज धूप की वजह से स्किन झुलस जाती है। झुलसी त्वचा को ठीक करने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाने के लिए कई ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आपकी स्किन भी डल हो गई है तो आप अपनी स्किन को इन तरीकों से ठीक कर सकती हैं। इन उपायों को अपनाकर आप अपनी स्किन को तेज धूप और गर्मी से बचा सकते हैं।

स्किन की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

गर्मी के मौसम में हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी होता है। ये स्किन और बॉडी दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। हाइड्रेटेड रहने से स्किन शाइन करती है और स्किन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

दिन में दो बार नहाएं

तेज धूप की वजह से पसीने की समस्या होती है। ऐसे में इंफेक्शन से बचने के लिए बॉडी हाइजीन मेंटेन रखना बेहद जरूरी होता है। गर्मियों में दिन में दो बार नहाने से आप स्किन को इंफेक्शन से बचा सकते हैं।

सनस्क्रीन इस्तेमाल करें

तेज धूप में बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना ना भूलें। ये स्किन को टैनिंग और सनबर्न से बचाएगा। ऐसे में कोशिश करें कि आप सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए एसपीएफ 30 या 50 वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें।

घरेलू नुस्खे

गर्मी में धूप से झुलसी त्वचा को ठीक करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और गुलाब जल से बना फेस पैक लगा सकते हैं। ये स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाएगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article