लाइफस्टाइल

Valentine Day 2023: प्रेमी जोड़ों के लिए खास हैं आगरा की ये जगहें, वैलेंटाइन डे पर साथ घूमने का बनाएं प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 06:36 AM IST

Places to Celebrate Valentine Day in Agra: गर आप आगरा में हैं तो वहां कई ऐसे बेहतरीन रेस्टोरेंट हैं जो आपके वैलेंटाइन डे को यादगार बना देंगे। ताजमहल और किला जैसी कई जगहें हैं जहां आप पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

Image

Valentine Day 2023: प्रेमी जोड़ों के लिए खास हैं आगरा की ये जगहें, वैलेंटाइन डे पर साथ घूमने का बनाएं प्लान

Places to Celebrate Valentine Day in Agra: फरवरी प्रेम का महीना है और इस महीने में नई प्रेम कहानियां लिखी जाती हैं। वैलेंटाइन डे आने वाला है जिसे प्रेम के पर्व के रूप में मनाया जाता है। हर कोई वैलेंटाइन डे को अपने तरीके से सेलिब्रेट करने वाला है। अगर आप आगरा में हैं तो वहां कई ऐसे बेहतरीन रेस्टोरेंट हैं जो आपके वैलेंटाइन डे को यादगार बना देंगे। वहीं आगरा में कई ऐसी जगह हैं जहां आप वैलेंटाइन डे के दिन अपने प्रेमी के साथ घूम सकते हैं।

ताजमहल

वैलेंटाइन डे के दिन आगरा का ताजमहल घूमने से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती है। ताजमहल प्रेम की निशानी है और जब प्रेम का पर्व हो तो वहां जाना सबसे सही माना जाता है। आप वैलेंटाइन डे के दिन ताजमहल घूमने जा सकते हैं।

सदर बाजार

आगरा का सदर बाजार दिल्ली का कनाट प्लेस जैसा है। शाम होते ही यहां रौनक दिखने लगती है। खानपान के शौकीन लोग यहां जुटने लगते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं तो सदर बाजार सबसे उत्तम जगह है।

आगरा किला

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन आप पार्टनर के साथ पूरा दिन बिताना चाहते हैं तो आगरा किला घूम सकते हैं। ये ऐसी जगह है कि जहां आप अपने पार्टनर के साथ ना केवल घूमेंगे बल्कि सुकून से बातें भी कर सकेंगे।

जहांपनाह

आगरा का सदर बाजार कैंट एरिया में है और यह खानपान के लिए काफी मशहूर जगह है। सदर बाजार में जहांपनाह नाम का रेस्टोरेंट है जोकि अवध के पारंपरिक भोजन के खाने के लिए जाना जाता है। यहां कबाब, मटन दम बिरयानी और काठी रोल लाजवाब हैं।

स्काई ग्रिल

स्काई ग्रिल आगरा का फेमस रूफ टॉप रेस्टोरेंट हैं। यहां का माहौल काफी जबरदस्त है। यहां कबाब, टिक्का और सिजलर्स काफी स्वादिष्ट मिलता है। इसका पता है 1 सी, फतेहाबाद रोड, ताजगंज आगरा।

एस्पाहान

आगरा का ओबेरॉय अमरविलास होटल में ये रेस्टोरेंट है जिसके सेवा काफी लग्जरी है। यहां शाम 7 बजे के बाद आप डिनर के लिए पहुंच सकते हैं। यहां का केरला झींगा करी बेस्ट है। यहां का मेन्यू छोटा है लेकिन हर चीज आला दर्जे की है।

पिंच ऑफ स्पाइस

आगरा में संजय पैलेस काफी फेमस जगह है और इसी संजय पैलेस में है पिंच ऑफ स्पाइस। यहां का मुर्ग बोटी मसाला, तंदूरी कबाब, चिकन टिक्का और पनीर लबाबदार वर्ल्ड फ़ेमस है। वहीं वेज में भी यहां दर्जनों ऑप्शन हैं। यहां अगर आप समय से नहीं पहुंचे तो आपको इंतजार करना पडेगा।

पेशावरी

ये आगरा का बेस्ट लग्जरी और महंगा रेस्टोरेंट हैं। यह आईटीसी मुगल होटल का रेस्टोरेंट है। यहां दाल बुखारा, कबाब और टिक्के बहुत फेमस है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article