लाइफस्टाइल

Best Motivational Shayari: जब मुश्किल घड़ियां रोक ले रास्ता, आगे बढ़ने का बल देंगे ये चुनिंदा शेर, देखें मोटिवेशनल शायरी हिंदी में

Best Motivational Shayari: जब मुश्किल घड़ियां ज़िन्दगी में कभी भी रास्ता रोक कर खड़ी हो जाएं, हौसलों के चराग बुझने लगे और उम्मीदों की लौ मद्धम पड़ने लगे तो प्रेरक शायरी अपना काम दिखाती है। प्रेरक शायरी मुश्किल हालात में हिम्मत देती है।

Image

Best Motivational Shayari In Hindi 2 Line

Best Motivational Shayari in Hindi: किसी ने क्या खूब कहा है कि जिंदगी एक पहेली की तरह है। कभी ये हंसाती है तो कभी खूब रुलाती भी है। अच्छे वक्त को हमें एंजॉय करना चाहिए और बुरे वक्त में खुद को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। शेर-ओ-शायरी और गीत गजल भी हमारी जिंदगी का बहुत जरूरी हिस्सा हैं प्रेरक शायरी उन लम्हों में भी हमारे साथ होती है जब परछाईं भी दूर भागने लगती है। जब मुश्किल घड़ियां ज़िन्दगी में कभी भी रास्ता रोक कर खड़ी हो जाएं, हौसलों के चराग बुझने लगे और उम्मीदों की लौ मद्धम पड़ने लगे तो प्रेरक शायरी अपना काम दिखाती है। प्रेरक शायरी मुश्किल हालात में हिम्मत देती है। दुनियाभर के मशहूर शायरों ने जोश और प्रेरणा से भरे कई बेहतरीन नज्म लिखे हैं। आइए डालते हैं नजर कुछ ऐसी ही शायरियों पर जो आपके हौसलों को टूटने नहीं देंगी।

Motivational Shayari in Hindi 2 line

और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा

राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा

- फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर

लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया

- मजरूह सुल्तानपुरी

माना कि अभी तेरे मेरे अरमानों की क़ीमत कुछ भी नहीं

मिट्टी का भी है कुछ मोल मगर इंसानों की क़ीमत कुछ भी नहीं

इंसानों की इज़्ज़त जब झूटे सिक्कों में न तोली जाएगी

वो सुब्ह कभी तो आएगी

- साहिर लुधियानवी

Motivational Shayari in Hindi for Success

आबाद रहेंगे वीराने शादाब रहेंगी ज़ंजीरें,

जब तक दीवाने जिंदा हैं फूलेंगी फलेंगी जंजीरें

- हाफिज़ मेराथी

दिल ना-उमीद तो नहीं नाकाम ही तो है

लम्बी है ग़म की शाम मगर शाम ही तो है

- फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

Motivational Shayari in hindi Pdf Download

हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं

हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं

- जिगर मुरादाबादी

ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले

ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है

- अल्लामा इक़बाल

वो अफ़्साना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन

उसे इक ख़ूब-सूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा

- साहिर लुधियानवी

जहाँ रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा

किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता

Motivational Shayari For Students

सितारों से आगे जहाँ और भी हैं

अभी इश्क़ के इम्तिहाँ और भी हैं

- अल्लामा इक़बाल

उम्मीद करते हैं कि हर दिल अजीज इन मशहूर शायरों के ये चुनिंदा शेर आपको जरूर पसंद आए होंगे। अगर आपको वाकई में हौसला बढ़ाने वाली ये शायरियां पसंद आई हों तो आप इन्हें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों और सहकर्मियों को भी भेज सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article