लाइफस्टाइल

Motivational Quotes: लाइफ में पॉजिटिविटी लाने के लिए जरूर पढ़ें ये बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स, हमेशा रहेंगे सबसे आगे

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 24, 2023, 07:06 AM IST

Motivational Quotes in Hindi: लाइफ में सफल व्यक्ति बनने के लिए काफी कड़ी मेहनत के साथ-साथ संघर्ष भी करना पड़ता है। संघर्ष के दम पर ही व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है।

Image

Life Best Motivational Quotes: बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स फॉर लाइफ।

Photo : iStock

Motivational Quotes in Hindi: लाइफ में पॉजिटिविटी होना बेहद जरूरी है। अगर लाइफ (Life) में आप पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो आपको कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपकी लाइफ में खराब दौर भी आता है और उस समय उस मुश्किल दौर से निकलना बेहद जरूरी होता है। उस कठिन दौर से निकलने के लिए मोटिवेटेड (Motivated) रहना बहुत जरूरी है। अगर आप मोटिवेटेड रहेंगे तो आप लाइफ में पॉजिटिविटी रह पाएंगे। आज इसी को लेकर हम आपसे कुछ मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) शेयर कर रहे हैं। आपको इन मोटिवेशनल कोट्स (Life Best Motivational Quotes) को जरूर पढ़ना चाहिए।

मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी (Motivational Quotes in Hindi)

1

लोग चाहते हैं कि आप बेहतर करें,

लेकिन वो कभी नहीं चाहते कि आप उनसे बेहतर करें…

2

जीवन में समस्त उपलब्धियां हासिल करने के लिए,

कर्मठ जीवन का होना अति आवश्यक है।

3

हालात कितने ही बुरे क्यों ना हो,

कितनी भी गरीबी क्यों ना हो

बावजूद इसके आपके मजबूत इरादे विजय प्राप्त करते हैं।

4

बेहतर से बेहतर की तलाश करो,

मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो।

टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से,

टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।

5

आप सफलता तब तक नहीं प्राप्त कर सकते,

जबतक आप में असफल होने का साहस न हो।

6

घायल तो यहां हर एक परिंदा है,

मगर जो फिर से उड़ सका,

वही जिंदा है।

7

लाइफ में सफल वह व्यक्ति होता है,

जो सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ

असफलता का विश्लेषण करता है।

8

जीवन में लक्ष्य का होना आवश्यक है,

लक्ष्य हीन मनुष्य जीवन के

वास्तविक उद्देश्य से विमुख रहता है।

9

कोई भी व्यक्ति एक बार में सफल नहीं होता,

दुनिया में जो भी व्यक्ति सफल हुए हैं,

उन्हें कभी ना कभी असफलता का मुंह देखना पड़ा है।

10

अगर आप राजा की तरह जीना चाहते हैं,

तो पहले आपको गुलाम की तरह मेहनत करना होगा।

11

ख्वाहिश भले ही छोटी हो लेकिन,

उसे पूरा करने के लिए दिल जिद्दी होना चाहिए।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article