लाइफस्टाइल

Motivational Quotes: हौसले बुलंद कर रास्तों पर चल दे, तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा...लाइफ में सक्सेस पाने के लिए पढ़ें ये मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 8, 2023, 06:21 AM IST

Motivational Quotes in Hindi: हर इंसान अपनी जिंदगी में कुछ कर गुज़रना चाहता है और भीड़ से हटकर खुद की एक अलग पहचान बनाना चाहता है। लेकिन लगातार मिलती असफलताओं की वजह से व्यक्ति का मनोबल टूट जाता है। ऐसे में इस कठिन समय में उसे मोटिवेशन की जरूरत होती है।

Image

Motivational Quotes

Motivational Quotes in Hindi: हर इंसान अपनी जिंदगी में कुछ कर गुज़रना चाहता है और भीड़ से हटकर खुद की एक अलग पहचान बनाना चाहता है। लेकिन लगातार मिलती असफलताओं की वजह से व्यक्ति का मनोबल टूट जाता है। ऐसे में इस कठिन समय में उसे मोटिवेशन की जरूरत होती है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति में लगन हो तो लाख उतर-चढ़ावे के बावजूद जिंदगी में सफल हो ही जाता है। बस उसके बुरे वक्त में कोई उसका साथ देने वाला हो। अगर हौसले बुलंद हो तो व्यक्ति बड़े से बड़े चट्टान को भी गिरा देता है। ऐसे ही दृढ़ निश्चयी और मजबूत ईरादे वाले लोगों के हम कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो उन्हें कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित कर सकता है।

1. हौसले बुलंद कर रास्तों पर चल दे..

तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा,

बढ़कर अकेला तू पहल कर देखकर तुझको..

काफिला खुद बन जाएगा।

2. सफ़र में मुश्किलें आए ,तो हिम्मत और बढ़ती है..

अगर कोई रास्ता रोके, तो जुर्रत और बढ़ती है..

अगर बिकने पर आ जाओ, तो घट जाता है दम अक्सर..

ना बिकने का इरादा हो तो, कीमत और बढ़ती है।

3. चेहरे तो समय के साथ सब बदल लेते है,

लेकिन हालतों को बदलने वाला ही,

हालातों की बात करता है।”

Motivational Quotes

Motivational Quotes

4. मंज़िल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है,

पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।

5. महानता वह नहीं होती कि आप गिर गए और उठे ही ना,

महानता उसे कहते हैं जब आप गिरकर बार-बार उठते हैं।”

“अगर सूरज के तरह जलना है तो रोज उगना पड़ेगा।”

6. नामुमकिन कुछ भी नहीं है

हम वह सब कर सकते हैं जो हम सोच सकते हैं

और वह सब सोच सकते हैं जो हमने कभी नहीं सोचा कि कि सब कुछ संभव है।

Motivational Quotes in hindi

Motivational Quotes in hindi

7. ज़िंदगी की तपिश को सहन किजिए जनाब,

अक्सर वे पौधे मुरझा जाते हैं,

जिनकी परवरिश छाया में होती हैं।”

8. कपड़ों की मैचिंग बिठाने से,

सिर्फ शरीर सुंदर दिखेगा।

रिश्तों व हालातों से,

मैचिंग बिठा लीजिये…..

पूरा जीवन सुंदर हो जाएगा।”

Motivational Quotes for life

Motivational Quotes for life

9. बात कड़वी है पर सच है।

लोग कहते है तुम संघर्ष, करो हम तुम्हारे साथ है।

यदि लोग सच में साथ होते तो संघर्ष, की जरुरत ही नहीं पड़ती।”

Motivational Quotes for students

Motivational Quotes for students

10. खुश रहने का मतलब ये नहीं कि

सब कुछ ठीक है

इसका मतलब ये है कि आपने

आपके दुखों से उपर उठकर

जीना सीख लिया है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article