लाइफस्टाइल

Homemade Oil For Hairs: बालों में जान डाल सकता है ये अनोखा तेल, घर पर करें तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 07:21 PM IST

Homemade Hair Oil: बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप मार्केट का केमिकल युक्त तेल लगाने के बजाय घर पर तैयार तेल को अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों की खूबसूरती बढ़ेगी। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें नैचुरल हेयर ऑयल?

Image

बालों के लिए घर पर बनाएं तेल

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर बनाएं आंवला तेल
  • करी पत्ता तेल बालों में लगाएं
  • बादाम तेल से बालों को होगी ग्रोथ

Homemade Hair Oil: खूबसूरत और घने बालों के लिए बालों की नियमित रूप से देखभाल बहुत ही जरूरी होती है। अगर आप अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो रोजाना अपने बालों में तेल लगाएं। बालों में तेल लगाने से आपके बालों को महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होता है। इससे बालों को डैमेज होने से रोका जा सकता है। अगर आप घर पर तैयार तेल को बालों में लगाते हैं, तो इससे आपके बालों को अधिक लाभ पहुंच सकता है। आइए जानते हैं बालों में जान डालने के लिए होममेड तेल कैसे करें तैयार?

घर पर बनाएं आंवला का तेल

आवश्यक सामग्री

नारियल का तेल- 100 मिलीलीटर

सूखे आंवला- 1 मुट्ठी

विधि

घर पर आंवला तेल तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सा बर्तन लें। इसमें 100 मिलीलीटर शुद्ध नारियल तेल डालें। इसके बाद सूखे आंवला को दरदरा पीसकर इसमें डालें। अब इस तेल को करीब 15 दिनों तक धूप में छोड़ दें। इसके बाद इस तेल को छानकर एक कंटेनर में रखें। नियमित रूप से इस तेल को बालों पर लगाने से आपके बालों की खूबसूरती बढ़ेगी। साथ ही यह बालों में नैचुरल निखार लाएंगा।

लगाएं बादाम का तेल

बालों में बादाम का तेल लगाने से आपके बाल काफी सॉफ्ट और मजबूत हो सकते हैं। यह विटामिन ई और बायोटिन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो बालों की ग्रोथ को बेहतर करके मजबूती को बढ़ावा देता है। बालों में लगाने के लिए कैसे तैयार करें बादाम तेल?

आवश्यक सामग्री

जोजोबा ऑयल- 1 बड़ा चम्‍मच

बादाम का तेल- 1 बड़ा चम्‍मच

लेमनग्रास और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल- 4 बूंदें

विटामिन ई कैप्‍सूल- 1

विधि

घर पर बालों में लगाने के लिए बादाम तेल को तैयार करने के लिए सभी चीजों को मिक्स कर लें। अब इसे कांच के जार में भरकर रख लें। इसके बाद इसे अपने बालों पर एप्लाई करें। बाद में शैंपू लगाकर अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों की खूबसूरती बढ़ेगी।

घर पर बनाएं करी पत्ते का तेल

आवशयक सामग्री

करी पत्ता- मुट्ठी भर

नारियल का तेल- 3 बड़े चम्‍मच

विधि

सबसे पहले नारियल तेल को कड़ाही में डालकर इसे गर्म करें। इसके बाद इसमें करी पत्ता डालकर इसे कुछ समय तक के लिए गर्म होने दें। फिर थोड़े समय के लिए इसे ठंडा होने दें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। साथ ही बालों का कलर भी निखरेगा।

बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप ये असरदार तेल अपने बालों पर लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको बालों से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article