Best Homemade Hair Oil (घर पर बालों का तेल कैसे बनाएं): खराब लाइफस्टाइल, खानपान की आदत, प्रदूषण तो मार्केट में मिल रहे महंगे व केमिकल से भरे उत्पादों आदि के कारण इन दिनों लगभग हर किसी को ही बालों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लंबे, घने और काले बालों के लिए हेयर्स के लिए अच्छी ऑइलिंग करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। जिससे बालों को पोषण मिलता है, और वे मजबूत बनते हैं। वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के हेयर ऑयल मिलते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बना खास फायदों से भरपूर नेचुरल हेयर ऑयल बालों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। जो न केवल सुरक्षित है, बल्कि बालों को मजबूत, चमकदार और स्वस्थ भी बनाता है। यहां देखें बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है और घर पर बालों का तेल कैसे बनाएं।
How To Make Hair Oil At Home, घर पर हेयर ऑयल कैसे बनाएं
घर पर आप किचन और गार्डन से निकालकर नेचुरल चीजों को मिलाकर बहुत ही बढ़िया सा हेयर ऑयल बना सकते हैं। यहां देखें स्टेप बाय स्टेप की आखिर हेयर ऑयल यानि बालों के लिए खास रामबाण तेल बनाते कैसे हैं।
सामग्री
नारियल तेल (Coconut Oil) - 1 कप
सरसों का तेल (Mustard Oil) - 2 चम्मच
आंवला (Amla) - 2-3 सूखे आंवले
मेथी दाना (Fenugreek Seeds) - 1 चम्मच
ब्राह्मी (Brahmi) - 1 चम्मच (सूखी या पाउडर)
रीठा (Reetha) - 1 चम्मच (पाउडर)
नीम की पत्तियां (Neem Leaves) - 10-12 पत्तियां
तुलसी की पत्तियां (Tulsi Leaves) - 5-6 पत्तियां
बनाने की विधि
सबसे पहले आपको एक पैन लेना है और उसमें नारियल तेल और सरसों का तेल डालकर गर्म कर लेना है। फिर उसमें सूखे आंवले, मेथी दाना, ब्राह्मी, रीठा पाउडर, नीम की पत्तियां और तुलसी की पत्तियां सब कुछ डाल देना है। अब इन सभी सामग्रियों को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक अच्छे से पका लेना है। हालांकि ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गर्म न हो। एक बार सारी सामग्री अच्छे से उबल जाए तो गैस बंद कर दें और फिर उसे थोड़ी देर ठंडा होने दें। जब तेल हल्का ठंडा हो जाए, तो इसे छान लें और एक एयरटाइट बोतल में भरकर रख दें।
इस्तेमाल करने का तरीका
घर पर नेचुरल चीजों से बने इस शानदार तेल को बालों में लगाने से पहले हल्का गर्म कर लें। आप इसकी स्कैल्प पर अच्छी तरह मसाज करें और बालों की जड़ों तक लगाएं। ताकि तेल का पोषण बालों की जड़ों तक पहुंचे और फायदा मिले। आप इस तेल को बालों में शैम्पू से पहले करीब 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें या रात भर के लिए लगा रहने दें। साथ ही साथ याद रखें कि आपको फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धोना है।
क्या हैं इसके फायदें
बालों की ग्रोथ: नारियल तेल और मेथी दाना बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं।
डैंड्रफ से छुटकारा: नीम और तुलसी की पत्तियां स्कैल्प को साफ करके डैंड्रफ को दूर करती हैं।
बालों का झड़ना कम करें: आंवला और ब्राह्मी बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ने से रोकते हैं।
चमकदार बाल: रीठा और नारियल तेल बालों को प्राकृतिक चमक देते हैं।
आप भी घर पर बना यह हेयर ऑयल यूज कर सकते हैं। जो पूरी तरह से नेचुरल है और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे आप नियमित रूप से हफ्ते में 2-3 बात इस्तेमाल करके अपने बालों को मजबूत, घना और चमकदार बना सकते हैं।
