लाइफस्टाइल

Hair oil for Black Hair: सफेद बालों को जड़ से काला करने में मदद करेंगे ये 3 तेल, बस इस तरह करें अप्लाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 19, 2024, 07:40 AM IST

Hair oil for Black Hair: उम्र से पहले बालों का सफेद होना चिंता की वजह बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप कुछ ही दिनों में बालों को काला कर सकते हैं।

Image

Hair oil for Black Hair

Hair oil for Black Hair: बालों बालों का सफेद होना आजकल आम समस्या बन चुकी है। इस समस्या से हर उम्र के लोग परेशान हैं। कम उम्र बालों के सफेद होने की वजह से लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। बालों को काला करने के लिए लोग तमाम तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं लेकिन इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि नारियल तेल, ऑलिव ऑयल और सरसों का तेल बालों को काला करने में सहायक साबित होते हैं। जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

Best Oil For Black Hair In Hindi

नारियल तेल

नारियल तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मेहंदी की पत्तियां डालकर गर्म कर लें। फिर इसे ठंडा होने के बाद बालों पर अप्लाई करें। इसे कम से कम 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू और सादे पानी से बालों को धो लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से भी बालों को काला बनाया जा सकता है। इसके लिए ऑलिव ऑयल में कलौंजी मिलाकर इसे बालों में लगाएं और 3-4 घंटे के लिए इसे बालों पर लगा रहने दें। फिर इसे सादे पानी या माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल जल्दी काले होंगे।

सरसों का तेल

बालों के लिए सरसों का तेल किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में सरसों तेल बहुत लाभकारी है। इसके लिए सरसों के तेल में भी मेहंदी की पत्तियां गर्म कर लें या आंवला / नींबू मिलाकर बालों में लगाएं और 2-3 घंटे के लिए इसे छोड़ दें। इससे बाल जल्दी काले होंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article