Gluten Free Flour : भारत के लगभग हर एक किचन में गेहूं से रोटियां बनती हैं। इसके अलावा गेहूं के आटे से कई अन्य तरह के डिशेज जैसे- पूड़ी, पराठे बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को गेहूं में मौजूद ग्लूटेन से एलर्जी होती है। ऐसे में ग्लूटेन एलर्जी से ग्रसित लोगों को गेहूं से तैयार रोटी खाने में समस्याएं होने लगती है। अगर आप भी गेहूं से तैयार रोटी का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करें। गेहूं के अलावा कई अन्य साबुत अनाज हैं, जिससे आटा तैयार किया जाता है। आज हम आपको इस लेख में ग्लूटेन फ्री आटे के बारे में बताएंगे, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से-
गेहूं से है एलर्जी तो खाएं ये ग्लूटेन फ्री आटा
मकई का आटा
मकई यानि मक्का से तैयार आटे तैयार रोटी स्वाद में काफी जबरदस्त होती है। यह ग्लूटेन फ्री आटा होता है। साथ ही इसके सेवन से आपको कई तरह के लाभ हो सकते हैं। खासतौर पर सर्दियों में मक्के की रोटी खाना काफी लाभकारी माना जाता है। मकई के आटे में भरपूर रूप से जियाजैंथिन और ल्यूटिन होता है, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
क्विनोआ का आटा
क्विनोआ का आटा कई तरह से आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के साथ-साथ आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। यह आटा ग्लूटेन फ्री होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके अलावा क्विनोओ अमीनो एसिडा का भी अच्छा स्त्रोत है।
जौ का आटा
भारत के कई राज्यों में गेहूं के अलावा जौ से तैयार आटे की भी रोटियां खाई जाती हैं। यह आटा ग्लूटेन फ्री होता है। साथ ही फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है, जिसके सेवन से आप बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकता हैं। मार्केट में जौ का आटा आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है।
सोया का आटा
सोया यानि सोयाबीन की दाल से तैयार दाला आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। यह आटा भी ग्लूटेन फ्री होता है, जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसे पचाने में भी काी आसानी होती है। अगर आप ग्लूटेन फ्री आटा खाना चाहते हैं तो डाइट में सोया आटा को जरूर शामिल करें।
आप इन आटों को ग्लूटेन फ्री आटे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इन में से किसी भी अनाज से एलर्जी है तो इसका सेवन न करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
