लाइफस्टाइल

Vegan Leather: मशरूम से बनेगा ग्रीन लैदर, ये है इसकी खासियत, आप भी जानिए इसके बारे में सबकुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 02:02 PM IST

Vegan Leather: आपने कई तरह के लेदर के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी मशरूम से बने लेदर के बारे में सुना है। अगर नहीं, तो आज जाने कि क्या है मशरूम लेदर और इसे कैसे तैयार किया जाता है, ताकि आप भी इसको इस्तेमाल कर अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें।

Image

मशरूम से बनेगा ग्रीन लैदर

KEY HIGHLIGHTS
  • जैकेट बनाने के लिए इस्तेमाल होगा मशरूम लेदर
  • पर्यावरण को बचाने के लिए तैयार किया गया मशरूम लेदर
  • फैशन ट्रेंड बनेंगे मशरूम लेदर से बने प्रॉडक्ट

Vegan Leather: मशरूम को आपने ज्यादातर खाने में इस्तेमाल किया होगा। लेकिन अब इससे लेदर भी बनना तैयार हो गया है। जी हां, अब इससे वीगन लेदर तैयार किया जा रहा है। जिसको मशरूम से बनाया जाएगा। लेकिन ये बिल्कुल एनिमल लेदर की तरह दिखाई देगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे जानवरों को बचाया जा सकता है।जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा अगर आप वीगन चीजें पसंद करते हैं तो आपके लिए ये सबसे बेस्ट है।

सैन-फ्रांसिस्को की कंपनी में तैयार किया जाता है लेदर

मशरूम के इस खास मैटेरियल को सैन-फ्रांसिस्को का बायोमैटेरियल कंपनी द्वारा तैयार किया जाएगा। इसमें बहुत कम लागत लगती है। इसकी खास बात ये है कि ये बिल्कुल एनिमल लेदर की तरह दिखाई देता है। इसको बनाने के लिए ट्यूब आकार वाले फिलामेंट वाले मशरूम का इस्तेमाल होता है। कंपनी का कहना है कि इससे जो लेदर तैयार किया जाएगा वो बिल्कुल असली दिखाई देगा। जिसके कारण कोई भी इसमें फर्क नहीं कर पाएगा।

मशरूम का लेदर तैयार

मशरूम लेदर बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें छोटी-छोटी ट्रे में उगाया जाता है। उसके बाद मशीन के जरिए इसका रेशा निकाला जाता है। जिसकी सफाई की जाती है। उसके बाद मशीन के जरिए लेदर को तैयार किया जाता है। लेदर तैयार होने के बाद ही इससे जैकेट या हैंडबैग बनाए जाते हैं। इसमें कई तरह के प्रिंट और कलर भी दिए जाते हैं।

मशरूम लेदर से तैयार किए जाते हैं बैग

इस तरह के वीगन लेदर से अब बैग बनने भी तैयार हो गए हैं। जिसका सबसे बड़ा फायदा एनिमल फ्रेंडली लोगों को मिला है। इससे उन्हें किसी तरह के एनिमल की खाल से बनी चीजों को इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए मशरूम का बैग और जैकेट सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप चाहें तो इसे ट्राई कर सकते हैं। इसके डिजाइन और प्राइस के बारे में आपको ऑनलाइन सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। जिसके बाद आप इसे खरीद सकते हैं और यूज कर सकते हैं।

सबसे पहले पेरिस फैशन वीक के स्प्रिंग कलेक्शन 2022 में हुआ पेश

आपको बता दें कि सबसे पहले इसको अक्टूबर में आयोजित पेरिस फैशन वीक के स्प्रिंग कलेक्शन 2022 में पेश किया गया था। सोशल मीडिया पर भी ये फैशन काफी ट्रेंडी हुआ था। जिसके बाद से इसकी डिमांड लोगों के बीच काफी बढ़ गई। इसको बनाने वाले डिजाइनर हैं स्टेला मैककार्टनी। जिनके द्वारा इस नए लेदर को तैयार किया गया।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article