लाइफस्टाइल

Exercise for Men : फिट रहने के लिए पुरुषों को रोजाना करनी चाहिए ये 5 एक्सरसाइज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 12:47 PM IST

Exercise for Men : कई पुरुष अपने शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना जिम जाते हैं। लेकिन कभी-कभी भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से जिम जाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके पास भी जिम जाने का समय नहीं है तो घर पर ही आप कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में-

Image

पुरुषों के लिए 5 बेस्ट एक्सरसाइज

KEY HIGHLIGHTS
  • पुरुषों को रोजाना करना चाहिए पुश-अप्स
  • पुल-अप्स से पुरुषों का शरीर रहता है फिट
  • क्रंचेस एक्सरसाइज से मोटापा होता है कम

Exercise for Men : भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुरुषों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं है कि आप रोजाना जिम जाएं। घर पर कुछ एक्सरसाइज की मदद से भी आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसके अभ्यास से पुरुषों का स्वास्थ्य बेहतर किया जा सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में-

पुरुषों के लिए एक्सरसाइज

पुरुषों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज की जरूरत होती है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज-

नियमित रूप से करें पुश-अप्स

घर पर रहकर भी अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो रोजाना पुश-अप का अभ्यास करें। यह एक्सरसाइज पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे पुरुषों की मसल्स का बेहतर विकास हो सकता है। खासतौर पर पुश-अप्स करने से कंधे, सीने की पेक्टोरल और ट्राइसेप्स मसल्स की मजबूती को बढ़ावा मिल सकता है।

पुल-अप्स का करें अभ्यास

पुरुषों के लिए पुल-अप्स भी काफी फायजेमंद हो सकता है। पुल-अप्स का अभ्यास करने से पुरुषों में कंधे, कमर और हाथों की मजबूती बढ़ती है। साथ ही इससे समग्र शरीर को फायदा पहुंचता है।

स्क्वैट है प्रभावी

पुरुषों के लिए स्क्वैट एक्सरसाइज भी काफी हेल्दी होता है। इससे टांगों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इससे पैरों और कूल्हों की मसल्स मजबूती मिलती है। इसलिए स्क्वैट एक्सरसाइज का अभ्यास करें।

डिप्स का करें अभ्यास

अगर आप बॉडी वेट कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से डिप्स एक्सरसाइज का अभ्यास करें। यह पुरुषों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। घर पर इस एक्सरसाइज को आप कुर्सी या बेंच की मदद से कर सकते हैं।

क्रंचेस है फायदेमंज

मोटापा क करने के लिए पुरुषों को नियमित रूप से क्रंचेस का अभ्यास करना चाहिए। यह शरीर को फिट रखने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इससे पेट की चर्बी काफी तेजी से कम होती है। यह पेट की मांसपेशियों को भी मजबूती प्रदान कर सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article