लाइफस्टाइल

Merry Christmas Shayari 2025: शायराना अंदाज में दें क्रिसमस की बधाई, ये रहीं मैरी क्रिसमस शायरी

Merry Christmas 2023: 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस (Christmas) ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी और जश्न के रूप में खास दिन के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर शायरी के जरिये आप मित्रों को बधाई दे सकते हैं।

Image

Merry Christmas Shayari 2025: शायराना अंदाज में दें क्रिसमस की बधाई, ये रहीं मैरी क्रिसमस शायरी

Merry Christmas Shayari 2023: क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार होता है जो साल के आखिर में 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन बाजारों की रौनक देखते ही बनती है। इस दिन गिरिजाघरों की सजावट बेहद खूबसूरत दिखती है। इस दिन हर जगह क्रिसमस का सेलिब्रेशन देखने को मिलता है। लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और चर्च की सजावट तो देखते ही बनती है।

इस मौके पर आप कई तरह से अपनों को क्रिसमस का बधाई संदेश भेज सकते हैं जिनमें एक शायरी भी होती है। शायरी के जरिए मुबारकबाद देना अपनों के लिए खुशी का सबब होता है। इस अवसर पर शायरी के जरिये आप मित्रों को बधाई दे सकते हैं।

क्रिसमस की शायरी

आया है त्यौहार क्रिसमस

बांटे सब को प्यार क्रिसमस

तोहफे पा कर सब बोलेंगे

आए यूं हर बार क्रिसमस

बांटे सब को प्यार क्रिसमस

Merry Christmas 2023

आपकी आंखों में सजे हों जो भी सपने

दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं

ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाए

आपके लिए है हमारी यही शुभकानाएं

Merry Christmas 2023

रब ऐसा क्रिसमस बार-बार लाए

क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं

संता क्लॉज से हर दिन मिलवाए

हर दिन आप नए-नए तोहफे पाएं

Merry Christmas 2023

चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है

तारों ने आसमां को सजाया है

लेकर तोहफा अमन-प्यार का

खुशियों का त्यौहार क्रिसमस आया है

ना कार्ड भेज रहा हूं

ना कोई फूल भेज रहा हूं

सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको

क्रिसमस की शुभकामनाएं भेज रहा हूं

Merry Christmas 2023

इस क्रिसमस जीवन खुशियों भरा हो

बिल्कुल क्रिसमस ट्री की तरह हो

भविष्य आपका हमेशा रहे खुशहाल

तारों की तरह चमकता आपका रास्ता हो

Merry Christmas 2023

खुदा से क्या मांगूं तेरे वास्ते

सदा खुशियां हों तेरे रास्ते

हंसी तेरे चेहरे पे रहे इस तरह

खुशबू फूल का साथ निभाता है जिस तरह!

Merry Christmas 2023

क्रिसमस की खुशी

गिफ्ट का आनंद

तोहफा रंग-बिरंगा

निकलिए दोस्तों संग

बनाकर मन चंगा

कंजूसी छोड़ बांटो प्यार

बस यही जिंदगी है यार

Merry Christmas 2023

बच्चों का दिन, तोहफों का दिन

सांता आएगा कुछ देकर जाएगा

भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहनाइ

इसी से सादगी का पाठ आएगा।

Merry Christmas 2023

क्रिसमस आए बनके उजाला

खुल जाए किस्मत का ताला

हमेशा मेहरबान रहे ऊपर वाला

यही दुआ करता हैं चाहने वाला

Merry Christmas 2023

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article