Cooling Face Pack: इन दिनों गर्मियों का सीजन है। ऐसे मौसम में घर से बाहर पैर भी रखो तो लगता है स्किन जल जाएगी। धूप-धूल और पसीना, आपके चेहरे का ग्लो चुरा लेते हैं। अब झुलसे और मुरझाए चेहरे भी भला किसे पसंद हैं। इसलिए गर्मियों के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वैसे भी इन मौसम में ऑयली स्किन वालों को काफी परेशानी होती है और जिनकी ऑयली स्किन न भी हो वो भी रैसेस, खुजली और पिंपल की परेशानी झेलते हैं। आज हम आपकी इन्ही परेशानियों का सॉल्युशन लेकर आए हैं। जी हां, हम यहां आपके लिए खास 5 फेस पैक लेकर आए हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके आप हर तरह की स्किन प्रॉब्लम से बच सकते हैं, साथ ही ये आपके चेहरे को ठंडक भी देती हैं।
1) दही और टमाटर का फेस पैक
दही और टमाटर से बना फेस पैक आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो लेकर आता है। ये आपकी स्किन से टैन भी गायब करता है। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में 2 बड़ा चम्मच दही लेना है और इसमें टमाटर का रस मिलाना है। इस पूरे मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर फिर चेहरा धो लेना है।
2) एलोवेरा फेस पैक
एलोवेरा का फेस पैक का स्किन को हाइड्रेट करने के काम आता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक एलोवेरा का टुकड़ा लेना है और इसे अच्छे से धोकर इसका गुदा निकाल लेना है। फिर इसमें 1 चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाना है। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपके चेहरे का चिपचिपापन भी दूर होता है।
3) खीरे का फेस पैक
खीरे का फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले आधा खीरा लेना है और उसे घीसना है। घीसकर उसका पल्प निकालना है। इसके बाद उसमें एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाना है। गर्मियों में ये फेस पैक काफी ज्यादा इफेक्टिव होता है।
4) मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
गर्मियों में तो मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इस मिट्टी को इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को एक बाउल में लेना है और फिर इसमें 2 से 4 बुंद गुलाब जल के डालने है। इसे मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट बना लेना है। अब ये पेस्ट चेहरे पर लगने को तैयार है।
5) चंदन और गुलाब जल का फेस पैक
चंदन और गुलाब जल का फेस पैक चेहरे पर कुलिंग इफेक्ट लाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में थोड़ा सा चंदन पाउडर लेना है। अगर आपके पास चंदन नहीं है तो आप मार्केट से भी इसका पाउडल खरीद सकते हैं। फिर इस पाउडर में 4 से 5 बुंद गुलाब जल मिलाना है। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर साफ ठंडे पानी से धो लेना है। आपको फर्क खुद समझ आएगा।
