लाइफस्टाइल

महंगे फेस वॉश को आज ही कहें गुड बॉय, चेहरे पर करें दूध का इस्तेमाल, शीशे जैसी चमक उठेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 23, 2023, 07:45 PM IST

दूध का इस्तेमाल कर आप स्किन को शीशे जैसी चमकदार बना सकती हैं। दूध केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्किन को भी कई फायदे पहुंचाता है। स्किन के लिए कच्चा दूध बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Image

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है दूध, जानें कैसे (Source:istock)

Milk for skin: शीशे जैसी चमकदार त्वचा पाने की चाहत भला किसे नहीं होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन चमकदार रहे। इसके लिए महिलाएं कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं। वहीं कई महिलाएं ऐसी भी होती है जो घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर स्किन को ग्लोइंग बनाने की कोशिश करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम कि सिर्फ दूध का इस्तेमाल कर आप स्किन को शीशे जैसी चमकदार बना सकती हैं। दूध केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्किन को भी कई फायदे पहुंचाता है। स्किन के लिए कच्चा दूध बेहद फायदेमंद माना जाता है। दूध में विटामिन ए, डी, बायोटीन, प्रोटीन और पौटेशियम समेत कैल्शियम भी पाया जाता है जो स्किन को हेल्दी बनाने में मददगार है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप स्किन की देखभाल के लिए दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

त्वचा के लिए कच्चा दूध - Milk For Skin in hindi

स्किन पर आप कच्चे दूध का इस्तेमाल क्लींजर की तरह कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन बेहद साफ होती है।

विटामिन से भरपूर दूध का इस्तेमाल करने से स्किन से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है।

स्किन की नमी बरकरार रखने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कच्चे दूध में विटामिन ए होता है जो चेहरे से दाग-धब्बे (Dark Spots) और झाइयां दूर करने में सहायक साबित होता है।

कच्चे दूध के इस्तेमाल से स्किन को एजिंग की समस्या से भी बचाया जा सकता है। यह झुर्रियों की समस्या को दूर करता है।

स्किन को निखरा और बेदाग बनाने के लिए भी कच्चा दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे लगाएं चेहरे पर कच्चा दूध - How to apply raw milk on face

दूध को आप चेहरे पर कई तरह से अप्लाई कर सकते हैं। कच्चे दूध को आप क्लेंजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में कच्चा दूध लें और इसे रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 5 से 10 मिनट तक कच्चे दूध को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर कुछ देर बाद चेहरे को धो लें।

आप चाहे तो कच्चे दूध का फेस पैक भी तैयार कर सकते हैं। कच्चे दूध का फेस पैक (Face Pack) बनाने के लिए एक कटोरी में दूध लें और इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को रूई से या फिर उंगलियों से चेहरे पर लगाएं। 10 से 12 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को पानी से धो लें।

वहीं दूध में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी कमाल का असर दिखता है। ड्राई और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए यह बेहतरीन फेस पैक है। इस फेस मास्क कोतैयार करने के लिए 2 चम्मच दूध में एक चम्मच शहद (Honey) मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर 5 से 7 मिनट के लिए लगा कर रखें। इसे ज्यादा ड्राई स्किन पर 15 से 20 मिनट तक भी लगाकर रख सकते हैं। ऐसा करने से ड्राई स्किन की समस्या से तुरंत छुटकारा मिलेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article