लाइफस्टाइल

Happy New Year 2023 Wishes In Hindi: बोरिंग मैसेज नहीं अपनों को इस खास मैसेज से दें नए साल की बधाइयां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2022, 10:56 PM IST

Happy New Year 2023 Wishes In Hindi: नए साल की शुरुआत हर कोई नए जोश और उम्मीदों के साथ करता है। नए साल की रात और अगले दिन सुबह सभी अपने करीबियों को अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं देते हैं। इस साल आप बोरिंग मैसेज को छोड़ इन खास मैसेज से अपनों का दिन बना सकते हैं।

Image

इस खास मैसेज से दें अपनों को नए साल की बधाइयां

KEY HIGHLIGHTS
  • अपनों को करें न्यू ईयर पर अच्छे मैसेजेस
  • नए साल के शानदार मैसेज
  • अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नए साल की बधाई दे

Happy New Year 2023 Wishes In Hindi: नए साल की शुरुआत, हर व्‍यक्ति नए जोश, उम्‍मीद और नए संकल्पों के साथ करना चाहता है। साल 2023 आने में अब चंद दिन ही रह गए हैं। क्रिसमस के साथ ही नए साल का जश्‍न मनाने और बधाई देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर अब भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों व अन्‍य करीबियों को नए साल की बधाई दे सकते हैं। अगर आप अभी तक लोगों को बोरिंग तरीकों से बधाई देते आए हैं, तो इस साल उसे भूल जाइये और कुछ नया करके देखिए। यहां पर हम कुछ ऐसे खास न्यू ईयर मैसेज लेकर आए हैं, जो आपके अपनों के दिल को छू लेंगे।

सोचा किसी अपने से बात करे,

अपने किसी बेहद खास को याद करें।

किया जो फैसला नए साल की शुभकामनाएं देने का,

दिल ने कहा क्यों न आप से ही इसकी शुरुआत करे।

Happy New Year 2023

पुराना साल हम सबसे हो रहा है दूर

क्या करें यह है कुदरत का हर साल दस्तूर

बीती यादें सोचकर उदास न हो तुम

करो खुशियों के साथ नए साल को मंजूर

Happy New Year 2023

सामना ना हो कभी तन्हाइयों से,

हर अरमान हर ख्‍वाब पूरा हो आपका।

यही दुआ है दिल की गहराइयों से,

नए साल 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपके सारे गम खुशियों से तोल दूं,

अपने सारे राज आपके सामने खोल दूं,

कोई मुझसे पहले न बोल दे,

इसलिए सोचा क्यों न आज ही,

आपको हैप्पी न्यू इयर बोल दूं!

एडवांस हैप्पी न्यू इयर 2023

इस रिश्ते को ऐसे ही बनाये रखना दिल में,

अपनी यादों के चिराग जलाये रखना

बहुत प्यारा सफर रहा 2022 में आपके साथ

बस ऐसा ही 2023 में भी बनाये रखना..

रोशनी को अंधेरे से पहले,

दिलों को धड़कने से पहले,

प्यार को मोहब्बत से पहले,

खुशी को गम से पहले,

आपको और आपके परिवार के,

हैप्पी न्यू ईयर 2023 सबसे पहले!

नव वर्ष की हार्दिक बधाई

बीते साल को विदा इस कदर करते हैं,

जो नहीं किया अब तक वो भी कर गुजरते हैं!

नया साल आने की खुशियां तो सब मनाते हैं,

चलो हम इस बार, बीते साल की यादों का जश्न मनाते हैं!

हैपी न्यू इयर 2023

सूरज सा चमकता रहें आपका जीवन

सितारों सा झिलमिलाए आपका आंगन

इन्हीं दुआओं के साथ आपको,

नए साल 2023 की खूब सारी शुभकामनाएं

आप हमारी करीब न सही पर दिल में रहते है,

इसलिए हर दर्द सह सकते है,

कहीं कोई और आपको पहले विश न कर दे,

इसलिए पहले से विश करते हैं,

नए वर्ष की एडवांस में शुभकामाएं

Advance Happy New Year 2023

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article