लाइफस्टाइल

पूंछ जैसे बाल को कमर तक लंबा और घना करेगी ये आयुर्वेदिक बूटी, 7 दिन में दिखेगा फर्क

Baal Lambe Karne Ka Tarika: क्या आप डैंड्रफ और उसके साथ ही हेयर फॉल का भी सामना कर रहे हैं? इससे छुटकारा पाने के लिए आप तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

long hairs in 7 days home remedy

Baal Lambe Karne Ka Tarika: तेज पत्ता एक सुगंधित मसाला है, जिसके बिना किसी भी डिश का स्वाद अधुरा लगता है। इसका इस्‍तेमाल खाने में सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है। सुगंध के अलावा तेज पत्ता आपकी हेल्‍थ और ब्‍यूटी से जुड़ी समस्‍याओं को अद्भुत तरीके से दूर करते हैं। हेयर प्रोडक्‍ट्स, अतिरिक्त तेल या प्रदूषण के कारण आपके स्‍कैल्‍प पर संक्रमण और डैंड्रफ की समस्‍या हो सकती है। तेज पत्ता का मास्क आपके बालों के लिए टॉनिक की तरह काम करता है और डैंड्रफ और सिर की जुंओं का इलाज करता है। तेज पत्ता में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो स्‍कैल्‍प में संक्रमण और डैंड्रफ को रोकने में मदद करते हैं। पत्तियां विटामिन सी से भरपूर होती हैं और इनमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आप बालों के लिए इसके अद्भुत फायदे पाने के लिए तेल में इसे मिलाकर इस्‍तेमाल कर सकती हैं। साथ तेज पत्ता के इस्‍तेमाल हेयर रिंस के रूप में करके स्‍कैल्‍प को साफ और हेल्‍दी रख सकती हैं। तेज पत्ते बालों के झड़ने को भी रोक सकते हैं और बालों को गहराई से कंडीशन करके उसमें शाइन बढ़ाते हैं।

बालों को लंबा करने के लिए ऐसे बनाएं तेज पत्ते का हेयर मास्क-

1) तेजपत्ता, नारियल तेल और एलोवेरा हेयर मास्क

हेयर मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले चाहिए तेज पत्ता, नारियल का तेल और एलोवेरा जेल। अब उन्हें कैसे मिलाना है वो भी जान लीजिए। सबसे पहले आप तेज पत्ते को पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब ये पाउडर एक चम्मच लें। इसमें नारियल तेल मिलाएं और एक चम्मच एलोवेरा का जेल भी मिक्स कर दें। इस पेस्ट को, अपने बालों को अच्छे से कवर करते हुए लगा लें। कम से कम पंद्रह मिनट ये पेस्ट लगा रहने दें और फिर बाल, हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

2) तेजपत्ता और एवकाडो हेयर मास्क

वहीं, रातों रात बाल को घना बनाने के लिए भी आप तेज पत्ते के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको तेज पत्ता के पाउडर और एवकाडो का पेस्ट मिक्स करना है। इस मास्क को आपको अपने बालों पर तकरीबन बीस मिनट तक लगाकर रखना है। उसके बाद इस मास्क को भी हल्के गर्म पानी के साथ ही रिमूव करें।

3) तेजपत्ता और मेथी हेयर मास्क

मेथी दाने का पाउडर बनाए और उसे तेज पत्ता के पाउडर के साथ मिक्स कर दें। इस मिश्रण में एक चम्मच एलोवेरा जेल डाल लें। इसे भी आपको बालों पर स्प्रेड करते हुए अच्छे से लगाना है। फिर पंद्रह मिनट बाद गुनगुने पानी से बाल धो लेना है।

तेजपत्ते का पानी भी करता है असर-

तेजपत्ते के हेयर रिंस से भी बालों में मजबुती आती है और बालों का झड़ना कम होता है। इसे बनाना भी आसाना है। सबसे पहले एक कप पानी में 2-3 तेज पत्ते को 5-10 मिनट तक उबालें। पत्तियों को पानी में तब तक डूबने दें जब तक वह ठंडा न हो जाए। बालों को धोने के बाद इस पानी को अपने स्कैल्प पर लगाएं। आप एक स्प्रे बोतल में पानी मिलाकर अपने स्कैल्प पर स्प्रे कर सकती हैं। स्‍कैल्‍प में पानी की मालिश करें, अपने बालों को बांधें और रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसका इस्‍तेमाल स्‍कैल्‍प के संक्रमण को ठीक करने, डैंड्रफ को रोकने और बालों के झड़ने को रोकने के लिए एक दिन छोड़कर करें।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article