बसंत पंचमी 2026, Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पावन त्योहार आने वाला है, ये दिन सरस्वती पूजन, पीले रंग और स्वादिष्ट व्यंजनों के बिना अधूरा माना जाता है। इन व्यंजनों में पीले मीठे चावल (केसरी चावल) एक प्रमुख स्थान रखते हैं, जो मां सरस्वती को भी चढ़ाए जाते हैं और प्रसाद के रूप में बांटे जाते हैं। लेकिन अक्सर घरों में बनने वाले यह चावल या तो बहुत गीले हो जाते हैं, या फिर कभी केसर का रंग और स्वाद ठीक से नहीं आ पाता। ऐसी कुछ सामान्य गलतियां इस पारंपरिक स्वीटडिश का स्वाद बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बसंत पंचमी पर केसरिया चावल बनाने वाले हैं, तो अभी से नोट कर लें सामग्री की सटीक मात्रा, और पीले चावल बनाते समय ध्यान रखने वाली पांच महत्वपूर्ण बातें।
केसरी चावल बनाने की सामग्री
- बासमती चावल - 1 कप (200 ग्राम)
- घी - 2-3 बड़े चम्मच
- केसर के तार - 1/4 चम्मच
- गुनगुना दूध - 2 चम्मच (केसर भिगोने के लिए)
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- लॉन्ग - 3-4
- दालचीनी - 1 इंच का टुकड़ा
- तेजपत्ता - 1
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच (वैकल्पिक, गहरा रंग के लिए)
- नमक - स्वादानुसार
- पानी - 1.5 कप (चावल भिगोकर रखे हैं तो)
- चीनी - 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक, स्वाद में संतुलन के लिए)
- कटा हुआ हरा धनिया - गार्निश के लिए
चावल बनाते वक्त न करें ये गलतियां
केसर को सीधे चावल में डालना
सबसे बड़ी गलती यही होती है कि लोग केसर के तार सीधे चावल में डाल देते हैं। ऐसा करने से केसर का असली रंग और सुगंध चावल में नहीं उतरती। बल्कि इसकी जगह आपको केसर को 2 चम्मच गुनगुने दूध या पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रख देना है। इससे केसर का रंग और सुगंध पूरी तरह घोल में आ जाती है। फिर इसी घोल को चावल में मिलाएं।
चावल को ठीक से न धोना या ज्यादा धो देना
बासमती चावलों में अतिरिक्त स्टार्च होता है। अगर उन्हें ठीक से नहीं धोया गया, तो चावल चिपचिपे बन सकते हैं। वहीं, बहुत अधिक बार धोने से उनके पोषक तत्व भी नष्ट हो सकते हैं। चावल को आपको 2-3 बार हल्के हाथ से धोना है। फिर 30 मिनट तक के लिए भिगोकर रख दें।
मसालों को जलाना या कम पकाना
पीले चावलों में डाले जाने वाले मसाले जैसे जीरा, लॉन्ग, दालचीनी और तेजपत्ता का स्वाद संतुलित होना चाहिए। इन्हें अधिक तेज आंच पर भूनने से वे जल सकते हैं और कड़वाहट आ सकती है।
पानी की गलत मात्रा
चावलों को पकाने के लिए पानी की मात्रा सबसे महत्वपूर्ण है। कम पानी से चावल अधूरे पकेंगे, ज्यादा पानी से वे गलजाएंगे और खिचड़ी जैसे बन जाएंगे। पीले चावल बनाने के लिए आपको 1 कप चावल के साथ 1.5 कप पानी का अनुपात रखना है। और यदि चावल बिना भिगोए पकाए जा रहे हों, तो 1 कप चावल में 2 कप पानी का प्रयोग करें।
बार बार चावल न चलाना
पकाते समय चावल को बार-बार चलाने से वे टूट जाते हैं और गलने लगते हैं। इससे आपके केसरिया चावल खराब बन सकते हैं।
तो अगली बार जब भी आप केसरिया चावल बनाएं, तो जरूर ही इन बातों का खास ध्यान रखें।
FAQs
बसंत पंचमी के लिए पीला भोजन क्या है?
बसंत पंचमी पर पीले रंग का भोजन शुभ माना जाता है। इस दिन केसरिया चावल, केसर हलवा या सूजी का हलवा, बूंदी के लड्डू, केसरिया खीर या पीली दाल खाई जाती है।
