लाइफस्टाइल

Basant Panchami 2023 Rangoli Designs: पीले गुलाल से बनाएं बसंत पंचमी की रंगोली, मां सरस्वती की बनी रहेगी कृपा, बरसेगा धन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 25, 2023, 11:12 PM IST

Basant Panchami Rangoli Designs 2023 Images, Pics, Status, Photos: 26 जनवरी को वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा का पर्व मनाया जाएगा। हिदू धर्म में यह दिन बेहद खास माना जाता है। इस खास पर्व पर आप अपने घर को खूबसूरत रंगोली से सजा सकते हैं। यहां देखें कुछ आसान, लेटेस्ट और बेस्ट रंगोली डिजाइन।

Image

Basant Panchami 2023 Rangoli Designs: पीले गुलाल से बनाएं बसंत पंचमी की रंगोली, मां सरस्वती की बनी रहेगी कृपा, बरसेगा धन

Basant Panchami Rangoli Designs 2023 Images, Pics, Photos: 26 जनवरी को वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा का पर्व मनाया जाएगा। हर वर्ष माघ शुक्ल की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 26 जनवरी को है। यह माना जाता है कि इस दिन बिद्यादायिनी मां सरस्वती की विधि-अनुसार पूजा करने से वाणी में मधुरता आती है और ज्ञान, बुद्धि और विवेक बढ़ता है। इस दिन रंगोली से भी घरों को सजाया जाता है। वसंत पंचमी के लिए आप यहां खूबसूरत और लेटेस्ट रंगोली डिजाइंस देख सकते हैं।

सरस्वती पूजा के लिए बेस्ट रंगोली डिजाइन

सरस्वती पूजा के दिन पीले रंग का बहुत महत्व है तो आप इस फूल को पीला रंग भी दे सकते हैं। सरस्वती पूजा पर अगर आप अपने घर को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए रंगोली डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। आप चाहें तो इस सिंपल फूल के डिजाइन को थोड़ा और आकर्षित बना सकते हैं।

चावल के आटे से बनाएं रंगोली

सरस्वती पूजा पर आप चावल के आटे से भी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। अगर आपके पास ज्यादा रंग नहीं है तो अपने घर में यह सिंपल और खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाएं। ‌आप चाहें तो इस रंगोली डिजाइन को अपने अनुसार रंग सकते हैं।

वसंत पंचमी पर अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए रंगोली डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। वसंत पंचमी में किताब और कलम की पूजा करने का भी विधान है तो आप अपने रंगोली डिजाइन में मां सरस्वती की तस्वीर के साथ यह भी ऐड कर सकते हैं।

वसंत पंचमी पर अगर आप रंगों का इस्तेमाल ना करके खूबसूरत फूलों से रंगोली बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए डिजाइन से आइडिया लें। फूलों से बनी रंगोली दिखने में बहुत खूबसूरत और मनमोहक लगती है। आजकल, धार्मिक पर्वों के दौरान फूलों से बनी रंगोली का ट्रैंड है।

End of Article