Eid 2024 Bangles design (ईद 2024 चूड़ी सेट डिजाइन): रमजान (Ramadan 2024) के पाक महीने के आखिरी दिन पर ईद अल फितर (Eid Ul Fitr) का त्योहार मुस्लिम परिवारों द्वारा बहुत ही जोरों शोरो से मनाया जाता है। रमजान की खत्म होने की रात पर चांद का दीदार कर ईद होती है, ऐसे में ईद के त्योहार पर सजना संवरना तो खुशियां बांटना बनता ही है। ऐसे में चांद रात पर अपने हुस्न का जलवा दिखाने के लिए ईद के जोड़े के साथ ऐसी प्यारी प्यारी चूड़ियां खनकाना तो बनता है। देखें ईद अल फितर 2024 लेटेस्ट चूड़ी सेट डिजाइन फोटो।
ईद 2024 चूड़ी सेट डिजाइन, Bangles designs for Eid Al fitr 2024

Bangles design for Eid 2024
ईद पर सूट या लहंगा पहन रही हैं, तो हर रंग के जोड़े के साथ ऐसी लटकन कड़े के डिजाइन वाली तो पर्ल वर्क वाली चूड़ियां बहुत ही कमाल का लुक देंगी। आप मल्टीकलर पर्ल्स वाली बहुत सारी चूड़ी या ब्रेसलेट भी स्टाइल कर सकती हैं।

Oxidised Bangles for Eid
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी हर सूट, लहंगे तो ड्रेस संग कमाल लगती है, आप बॉलीवुड तो पाकिस्तानी हसीनाओं जैसे ऐसी अलग अलग डिजाइन की ऑक्सीडाइज्ड चूडियां खरीद सकती हैं।

Eid Gold Kada Bangles
चूड़ी सेट नहीं स्टाइल करना है, तो आप सोने या कुंदन के ऐसे रॉयल लुक वाले कंगन भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं। ईद के जोड़ें के साथ कंट्रास्ट के ऐसे कड़े बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। जिन्हें आप अकेले पहनने के साथ साथ सादी चूड़ियों के साथ भी पहन सकती हैं।

Multicolor Kaanch ki chudiya
मल्टीकलर चूड़ियां भी ईद के लिए जबरदस्त रहेंगी, आप माहिरा खान जैसे अपनी किसी भी ड्रेस के साथ ऐसी ढेर सारी मल्टीकलर कलर की चूड़ियां खनका सकती हैं।

Green Bangles for Eid Mubarak
ईद के त्योहार पर चांद का टुकड़ा लगना चाहती हैं, तो ईद ड्रेस के साथ ऐसी कांच तो मेटल या वेलवेट डिजाइन की हरी हरी चूड़ियां फ्लॉन्ट करना बहुत ही शानदार हो सकता है। जरूर ही आपको ईद स्पेशल इस तरह की मल्टी पर्पस चूड़ी कंगन पहनना ही चाहिए।
