Back Hand Mehndi Designs: करवाचौथ का महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बस कुछ दिनों में ये खास त्योहार आने वाला है। करवाचौथ के मौके पर महिलाएं खूब श्रृंगार करती हैं। लाल साड़ी से लेकर जूलरी, मैचिंग दुपट्टा, मेहंदी और मेकअप हर चीज का खास ख्याल रखा जाता है। करवाचौथ के लिए अगर आप मेहंदी के डिजाइन्स की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। यहां हम आपके लिए मेहंदी के कुछ स्पेशल डिजाइन लेकर आए हैं। वैसे ये डिजाइन हथेली पर लगाने वाली नहीं, बल्कि हाथों के पीछे लगाने वाली हैं। बैक हैंड मेहंदी के अच्छे डिजाइन मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। आइये देखते हैं मेहंदी डिजाइन्स-

trendy back hand mehndi designs
बैक हैंड मेहंदी का ये एक ट्रेंड डिजाइन है, जो हथेली की शोभा बढ़ाती है। दिखने में ये भरे-भरे और खूबसूरत भी लगते हैं।

jaal back hand mehndi designs
जाल डिजाइन वाली मेहंदी तो आपने देखी ही होगी। बैक हैंड पर भी इस मेहंदी का डिजाइन कैरी किया जा सकता है। ये देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है।

jewellery design back hand mehndi
जूलरी मेहंदी इन दिनों फैशन में है। ऐसी मेहंदी हाथों पर चढ़ती है तो दूसरे किसी जूलरी को पहनने की जरूरत नहीं पड़ती।

minimal back hand mehndi
अगर आप मिनिमल डिजाइन की शौकीन हैं तो करवाचौथ पर मिनिमल मेहंदी भी लगवा सकती हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

bridal back hand mehndi design
अगर आपकी नई नई शादी हुई है फिर तो ये साल आपके लिए खूब खास होगा। आपको अपने पहले करवाचौथ पर ऐसी ब्राइडल मेहंदी ट्राई करनी चाहिए।

trendy back hand mehndi design
मेहंदी का सिमेट्रिकल डिजाइन सबसे ट्रेंडिग है। ये दिखने में भी काफी यूनिक लगता है।
