लाइफस्टाइल

Atal Bihari Vajpayee Quotes: संघर्ष से भागो मत...बुरे वक्त में कभी नहीं टूटने देंगी अटल जी की ये बातें, गांठ बांध ली तो सक्सेस पक्की

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 24, 2024, 06:30 AM IST

Atal Bihari Vajpayee Quotes(अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरक विचार): अटल बिहारी वाजपेयी की गिनती देश के महान नेता के तौर पर की जाती है। उनका जीवन संघर्षों भरा रहा, जिसे उन्होंने कविता के जरिए बखूबी उतारा। उनके विचार युवाओं में नया जोश भरने का काम करते हैं। ऐमें आज हम आपके लिए अटल बिहारी वाजपेयी के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो जीवन के बुरे वक्त में आपको कभी नहीं टूटने देंगे।

Image

Atal Bihari Vajpayee Quotes

Atal Bihari Vajpayee Quotes(अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरक विचार): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक प्रमुख नेता रहे। अटल बिहारी वाजपेयी अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता के कारण हमेशा से ही लोगों के लोकप्रिय बने रहे। देश की राजनीति में अटल जी ने अमिट छाप छोड़ी। एक राजनेता होने के साथ ही पत्रकार और कवि के रूप में भी अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उनकी लिखी कविताएं आज भी युवाओं में नया जोश भरने का काम करती है। आज हम आपके लिए अटल जी के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सही दिशा दिखाने का काम करेंगे। यहां पढ़ें उनके प्रेरक विचार।

Atal Bihari Vajpayee Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. “राजनीति एक कला है, यह सेवा का माध्यम भी है और नेतृत्व का भी”।

2. “हमने सोचा था कि हमने संकल्प लिया है, हमें अपने संकल्प पर विश्वास करना चाहिए और उस पर टिके रहना चाहिए”।

3. “मुझे आज भी विश्वास है कि भारत एक महान राष्ट्र है, और इसका भविष्य उज्जवल है”।

4. “सत्य की खोज में लगना ही सबसे महत्वपूर्ण है, बाकी सब मिल जाएगा”।

5. “देशभक्ति का मतलब सिर्फ प्रेम नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी भी है”।

6. “संघर्ष से भागो मत, क्योंकि संघर्ष से ही जीवन की मिठास आती है”।

7. “कभी भी अपनी गलतियों को छुपाने की कोशिश मत करो, इससे आप खुद को और दूसरों को धोखा देंगे”।

8. जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका ‘पूर्णता’ में ही विचार किया जाना चाहिए।

9. सेवा-कार्यों की उम्मीद सरकार से नहीं की जा सकती. उसके लिए समाज-सेवी संस्थाओं को ही आगे उगना पड़ेगा।

10. आप दोस्तों को बदल सकते हो, लेकिन पड़ोसियों को नहीं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article