लाइफस्टाइल

स्वाद भी, प्रसाद भी: प्रकृति के पांचो तत्व से मिलकर बनती है पंचतत्व चाट, देखें एस्ट्रोलॉजर जय मदान की रेसिपी

अगर हम भोजन परोसते समय प्रकृति के पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश/धातु) की ऊर्जा को शामिल करें, तो वह भोजन साधारण न रहकर 'प्रसाद' के समान पवित्र और ऊर्जावान बन जाता है।

Image

ज्योतिषाचार्य जय मदान स्पेशल रेसिपी है पंचतत्व चाट (Photo: Jio Hotsar)

बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान अपने व्लॉग के सिलसिले में हाल ही में मशहूर एस्ट्रोलॉजर जय मदान के घर दिल्ली पहुंची। ये व्लॉग काफी वायरल हो रहा है। इस व्लॉग में यूं तो देखने लायक कई बातें हैं लेकिन लोगों का ध्यान खींचा जय मदान के हाथ से बने पंचतत्व चाट ने। जय मदान ने तरबूज से पंचतत्व चाट बनाया और उसकी रेसिपी के साथ ही तन और मन को होने वाले फायदे भी गिनाए।

पंचतत्व चाट बनाने की सामग्री

इस खास चाट को बनाने के लिए तरबूज, उबले हुए अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स), अनार के दाने, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना हुआ जीरा, चाट मसाला, नमक, काली मिर्च, ताजा दही, पुदीने की चटनी और इमली की खट्टी-मीठी चटनी का इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे बनाते हैं पंचतत्व चाट

इसे तरबूज से बनाया जाता है। तरबूज को आधा काट कर उसका गूदा निकाल लिया जाता है। इसी गूदे से चाट तैयार होती है और तरबूज के खोल में ही सर्व की जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गूदे से बीज नहीं हटाए जाते। बीज ना हटाने के पीछे जय मदान बताती हैं कि तरबूज के बीज हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तरबूज के गूदे में चाट की सारी सामग्री को मिक्स कर के ये पंचतत्व चाट तैयार होता है।

पंचतत्व चाट क्यों कहते हैं इसे?

जय मदान ने भोजन को अध्यात्म से जोड़ते हुए समझाया कि इसे 'पंच-तत्व' चाट क्यों कहा जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम भगवान को भोग लगाकर प्रसाद बनाते हैं, उसी प्रकार यदि हम भोजन परोसते समय प्रकृति के पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश/धातु) की ऊर्जा को शामिल करें, तो वह भोजन साधारण न रहकर 'प्रसाद' के समान पवित्र और ऊर्जावान बन जाता है। इस चाट में ही प्रकृति के ये पांचो तत्व मौजूद हैं:

धातु/आकाश तत्व - सर्विंग के लिए इस्तेमाल होने वाले धातु के बर्तन।

जल तत्व - तरबूज के अंदर मौजूद प्रचुर पानी।

अग्नि तत्व - चाट में इस्तेमाल होने वाले गर्म और पाचक मसाले (जैसे भुना जीरा, मिर्च)।

वायु तत्व - सजावट के लिए उपयोग किए गए ताजे फूल।

पृथ्वी तत्व - तरबूज, स्प्राउट्स और अनार हमें सीधे धरती से मिलते हैं।

शरीर के लिए कितना फायदेमंद है पंचतत्व चाट

तरबूज मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स हैं। ये स्किन को जवां रखने, मुंहासों को दूर करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। स्प्राउट्स स्किन तक भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं।

तरबूज और स्प्राउट्स के साथ जब दही मिल जाती है तो प्रोबायोटिक्स, एंजाइम और मिनरल्स का जगब मिक्स तैयार होता है, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है, जबकि उसमें मौजूद लाइकोपीन और पोटैशियम जैसे तत्व तथा जीरा और काला नमक जैसे मसाले पाचन को सक्रिय बनाने में सहायक होते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article