Reduce Body Fat: शरीर में बढ़ती चर्बी से हैं परेशान तो खाने में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 09:50 PM IST

Reduce Body Fat: शरीर में बढ़ती चर्बी के कारण हर कोई परेशान रहता है। शरीर में अनचाहे फैट यानी चर्बी को घटना बेहद मुश्किल होता है। हालांकि आप अपने खाने में कुछ चीजों का इस्तेमाल कर घर बैठे शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी को यूं हटा सकते हैं।

Reduce Body Fat: शरीर में बढ़ती चर्बी से हैं परेशान तो खाने में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा फायदा
Photo Credit: Instagram

 Reduce Body Fat: भागती दौड़ती जिंदगी में अव्यवस्थित खानपान और बदलती दिनचर्या के कारण शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जम जाती है। इसे कम करना काफी मुश्किल काम होता है। एक्स्ट्रा चर्बी के कारण व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से घिर जाता है। चर्बी को कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। इन तरीकों में हेल्दी डाइट, हेवी वर्क आउट, अच्छा लाइफ़स्टाइल और कई अन्य तरीके शामिल हैं। इतनी मेहनत के बाद भी कई लोगों के शरीर से चर्बी कम होने का नाम नहीं लेती है। लेकिन आप अपने खाने में कुछ चीजों को शामिल कर शरीर की चर्बी कम कर सकते हैं। इसके लिए ना आपको जिम जाने की जरूरत है और ना किसी तरीके का डाइट प्लान बनाने की जरूरत है।

शरीर की चर्बी को कम करने के लिए नींबू बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और इससे वजन कम करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। दरअसल भोजन के माध्यम से शरीर में कैलोरीज एकत्रित होती है और यह शरीर में कम न होने की वजह से फैट बढ़ने लगता है।

दालचीनी

दालचीनी काफी फायदेमंद होता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए दालचीनी का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं और यह घर में मसाले के रूप में भी काम आता है। अगर आप इसका सेवन करेंगे। तो यह आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जो आपको हैवी डाइट से बचाता है।

सेब का सिरका 

सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे एप्पल साइडर विनेगर के नाम से भी जाना जाता है। सेब का सिरका भी आपके शरीर से फेट को कम करता है। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीएं। इसका कमाल आप छह दिन के अंदर ही महसूस करेंगे।

फाइबर वाले फूड्स लें

अपनी डाइट में हाई फाइबर फूड्स जरूर शामिल करें। अन्‍य पोषक तत्‍वों की तरह फाइबर भी अच्‍छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी होने पर शरीर को कई तरह की दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। फाइबर से कब्‍ज की परेशानी दूर होती है। फाइबर वाले आहार से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही वजन भी नियंत्रित रहता है।

End of Article