Mehndi Designs Raksha Bandhan 2022: साज-श्रृंगार के साथ बहनें अपने हाथों पर लगाएं यह स्टाइलिश व ट्रेंडी मेहंदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 04:51 PM IST

Mehndi Designs Raksha Bandhan 2022: हर‌ भारतीय त्योहारों में महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। रक्षाबंधन के लिए बहनें इस लेख में ट्रेंडी और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइंस देख सकती हैं।

Mehndi Designs Raksha Bandhan 2022: साज-श्रृंगार के साथ बहनें अपने हाथों पर लगाएं यह स्टाइलिश व ट्रेंडी मेहंदी

Mehndi Designs for Raksha Bandhan 2022: बहनों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बेहद पवित्र और खास माना गया है। हर वर्ष राखी का त्योहार सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन भाई और बहन उपवास रखते हैं और राखी बांधने के बाद ही अपना उपवास तोड़ते हैं। कुछ बहनें इस दिन निर्जला व्रत भी रखती हैं। यह त्योहार बहनों के लिए बेहद विशेष माना गया है, इसीलिए इस दिन वह साज-श्रृंगार करती हैं। इसके साथ रक्षाबंधन पर बिना मेहंदी के बहनों का साज-श्रृंगार अधूरा माना जाता है। अगर आप भी रक्षाबंधन के लिए स्टाइलिश और ट्रेंडी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो यहां आप एक से बढ़कर एक मेहंदी डिजाइन देख सकती हैं।

भरवा मेहंदी

त्योहार के मौके पर महिलाएं अक्सर भरवा मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। रक्षाबंधन के दिन आप अगर हेवी ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रही हैं इसके साथ भरवा मेहंदी बहुत अच्छी लगेगी। आजकल भरवा मेहंदी में 3डी इफेक्ट भी दिया जाता है जिसकी वजह से इसका लुक और भी निखर कर आता है। रक्षाबंधन के लिए आप भरवा मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। 

अरेबिक मेहंदी

अरेबिक मेहंदी का ट्रेंड कभी नहीं जाता है। चाहे कोई भी पर्व‌ या त्योहार हो, महिलाएं अपने हाथों में अरेबिक मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर भी आप अरेबिक मेहंदी लगा सकती हैं। आजकल अरेबिक मेहंदी के साथ शेडेड मेहंदी का भी चलन है ऐसे में आप यह भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आप एथेनिक ड्रेस पहन रही हैं तो अरेबिक और शेडेड मेहंदी दोनो ट्राई कर सकती हैं। 

रक्षाबंधन स्पेशल मेहंदी डिजाइंस 

रक्षाबंधन पर अगर आप कुछ स्पेशल मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो नीचे दिए गए मेहंदी डिजाइंस से आइडिया ले सकती हैं। थीम बेस्ड मेहंदी डिजाइंस लड़कियों को बहुत पसंद आती हैं।

सिंपल मेहंदी 

अगर आपके पास मेहंदी बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो आप सिंपल मेहंदी डिजाइन भी चुन सकती हैं जिन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। अगर आप मेहंदी डिजाइन बनाना सीख रही हैं तो ‌ऊपर दिए गए डिजाइंस से आइडिया ले सकती हैं। 

End of Article